MP News : सीएम राइज स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला, CM Shivraj ने दिए ये निर्देश

MP News : सीएम राइज स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला, CM Shivraj ने दिए ये निर्देश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) में अप्रैल 2022 से प्रथम चरण में प्रारंभ होने वाले शिक्षण सत्र में कक्षा एक से 12 की शिक्षा व्यवस्था वाले 350 सीएम राइज (CM Rise School) स्कूल प्रारंभ होंगे। सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने सीएम निवास में हुई बैठक में सीएम राइज स्कूल योजना के अंतर्गत प्रारंभ की गई गतिविधियों की समीक्षा की।

CM शिवराज कर सकते है प्रदेश की लाड़लियों के लिए बड़ा ऐलान, दुर्गा अष्टमी पर बेटियों को मिल सकती है यह सौगात

सीएम राइज स्कूल योजना के संबंध में हुई बैठक में इसकी विशेषताओं पर चर्चा की गई। सीएम राइज स्कूल एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके क्रियान्वयन के लिए योग्य शिक्षकों का चयन किया जा रहा है। सीएम शिवराज ने निर्देश दिए कि शिक्षा की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए शिक्षक प्रशिक्षण का कार्य भी पूरी गंभीरता से किया जाये। प्रथम चरण में प्रदेश में अप्रैल 2022 से प्रारंभ होने वाले शिक्षण सत्र में कक्षा एक से 12 की शिक्षा व्यवस्था वाले 350 सीएम राइज स्कूल प्रारंभ होंगे। इसके लिए आवश्यक बजट व्यवस्था भी कर ली गई है।

जिन शहरी क्षेत्रों में अधोसंरचना उपलब्ध है, वहां अप्रैल 2022 से ऐसे सीएम राइज स्कूल प्रारंभ हो जाएंगे। इस क्रम में भोपाल के रशीदिया विद्यालय को मॉडल के रूप में विकसित किया गया है। शिक्षकों के प्रशिक्षण, भवनों के निर्माण व व्यवस्था के लिए संचालित प्रक्रियाओं को समय पर पूरा किया जाये। आगामी शिक्षण सत्र से विद्यालयों के प्रारंभ होने का कार्य शुरू हो जायेगा। लक्ष्य यह हो कि दो वर्ष में सभी विद्यालय प्रारंभ हो जाएं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews