MP News : कमलनाथ ने लॉन्च की ‘नारी सम्मान योजना,’ शिवराज पर जमकर बरसे, बताया ‘शिलान्यास मंत्री’

MP News : कमलनाथ ने लॉन्च की ‘नारी सम्मान योजना,’ शिवराज पर जमकर बरसे, बताया ‘शिलान्यास मंत्री’

Kamal Nath launched Nari Samman Yojana : कमलनाथ ने आज 9 मई को छिंदवाड़ा में ‘नारी सम्मान योजना’ लॉन्च की। इस दौरान वो बीजेपी और शिवराज सिंह चौहान पर जमकर बरसे। उन्होने कहा कि ‘शिवराज जी..समय आ गया है। अब पांच महीने बचे हैं और जनता सामने बैठी है। मध्य प्रदेश की जनता आपको प्यार से विदा करेगी और घर बिठाएगी।’ उन्होने कहा कि एक बार फिर मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस का झंडा लहराएगा।

बड़ी घोषणा

‘नारी सम्मान योजना’ के बारे में उन्होने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की हर महिला के बारे में सोच रही है और सभी को 1500 रुपये मासिक और 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। सी के साथ उन्होने सवाल किया कि ‘मैं आपके पूछना चाहता हूं..माता बहनों को हर महीने 1500 रूपये चाहिए, किसानों को कर्ज माफी चाहिए, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन चाहिएए, सौ रुपये में सौ यूनिट बिजली चाहिए, युवाओं को रोजगार और उद्योग चाहिए’ अगर ये सब चाहिए तो कांग्रेस का साथ दीजिए। उन्होने कहा कि 2018 में हमने वोट से सरकार बनाई थी और 2020 में बीजेपी ने सौदेबाजी से सरकार बनाई। इस दौरान उन्होने एक और बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हम कोयले उन कंपनियों की लीज़ कैंसिल करेंगे जहां खदानें बंद हो गई है और उन्होने कब्जा किया हुआ है। उनकी लीज कैंसिल कर वो जमीन गरीबों को आवास के लिए दी जाएगी।

शिवराज पर जमकर हमला

इस दौरान कमलनाथ ने मंच से मुख्यमंत्री शिवराज पर जमकर हमला किया। उन्होने कहा कि शिवराज जी के कान बेरोजगार नौजवानों की पुकार सुनने के लिए बंद हैं, उनकी आंखें किसानों की बदहाली देखने के लिए बंद हैं। उनके आंख कान बंद है लेकिन बस मुंह चलता है। अगले 5 महीने में चुनाव हैं और इसीलिए अब शिवराज जी जगह जगह जा रहे हैं। वो घोषणाओं की मशीन बन गए हैं, झूठ की मशीन बन गए हैं। कमलनाथ ने उन्हें घेरते हुए कहा कि शिवराज जी अब मुख्यमंत्री तो क्या हैं, ये तो शिलान्यास मंत्री हैं..ये भूमिपूजन मंत्री हैं। उन्होने कहा मुख्यमंत्री बहुत व्यस्त हैं। उनके एक हाथ भ्रष्टाचार में और दूसरा अत्याचार में व्यस्त है। उन्होने सवाल किया कि शिवराज जी जनता को जवाब दें कि बीजेपी ने 18 साल के शासनकाल में क्या दिया। उन्होने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, घर घर में शराब और आदिवासियों को अत्याचार दिया।

‘जनता देगी जवाब’

उन्होने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति जोड़ने की संस्कृति है लेकिन आज हमारी संस्कृति पर हमला हो रहा है। माताओं-बहनों ने हमेशा सामाजिक मूल्यों की रक्षा की है। भारत अपने सामाजिक मूल्य पर टिका है और आज आपको फिर इसका रक्षक बनना पड़ेगा। उन्होने महिलाओं से आह्वान किया कि सिर्फ अपन घर मत देखिए, आने वाली पीढ़ियों के बारे में सोचिए कि आपको कैसा प्रदेश और देश उन्हें सौंपना है। यही आज हमारी सबसे बड़ी चुनौती है। कांग्रेस ने महिलाओं का हमेशा सम्मान किया है। हमने महिलाओं के लिए आरक्षण का कानून बनाया, घरेलू हिंसा के खिलाफ कानून बनाना, पहली महिला प्रधानमंत्री पहली राष्ट्रपति कांग्रेस के शासनकाल में बनी हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे मध्यप्रदेश और छिंदवाड़ा की जनता पर पूरा विश्वास है। वो अपने विवेक के निर्णय लेगी। अब शिवराज सरकार के पास बचा क्या है पुलिस, पैसा और प्रशासन के सिवा। लेकिन सब जानते हैं कि कल के बाद परसों भी आता है। 5 महीने में बीजेपी पुलिस पैसे प्रशासन का जितना उपयोग कर सकती है कर ले। लेकिन अब जनता बीजेपी और सीएम शिवराज को पहचान रही है और चुनावों में वो उन्हें आईना दिखा देगी।

[dgv_vimeo_video id=”825042008″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews