MP News : कमलनाथ की आउटसोर्स संगठनों के साथ बैठक, जून में होगा आउटसोर्स महासम्मेलन

MP News : कमलनाथ की आउटसोर्स संगठनों के साथ बैठक, जून में होगा आउटसोर्स महासम्मेलन

Kamal Nath meets officials of outsourced organizations : मध्य प्रदेश कांग्रेस आउटसोर्स, अस्थायी एवं संविदा कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा के नेतृत्व में आउटसोर्स संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ बैठक की। ये महत्वपूर्ण बैठक कमलनाथ के निवास पर संपन्न हुई। यहां आउटसोर्स संगठनों के पदाधिकारियों ने  अन्यायकारी आउटसोर्स कल्चर समाप्त कराने की मांग रखी और जून में प्रस्तावित आउटसोर्स महासम्मेलन के लिए मुख्य अतिथि के रूप में उन्हें उपस्थित होने का आमंत्रण भी दिया।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कमलनाथ को भरोसा दिलाया कि प्रदेश के लाखों आउटसोर्स, अस्थयी, ठेका एवं संविदा कर्मचारी उनके साथ हैं और कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए निरंतर अभियान चला रहे हैं। भोपाल में जून माह में होने वाला आउटसोर्स महासम्मेलन इस अभियान का ही हिस्सा है। इस अवसर पर कमलनाथ ने आउटसोर्स प्रतिनिधियों से कहा कि कांग्रेस के वचन पत्र में उनके सवालों और मांगों को प्रमुखता से शामिल किया जाएगा और कांग्रेस की सरकार बनने पर उनके साथ न्याय होगा। उन्होने कहा कि आप लोग जनता के बीच में रहने वाले लोग हैं, इसलिए चुनाव में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। इस बैठक में व्यावसायिक शिक्षकों की ओर से प्रकाश यादव, शैलेंद्र प्रजापति, जगदीश परमार, कंप्यूटर आपरेटरों की ओर से पंकज चतुर्वेदी, महेंद्र पटेल, दीपक सिंह, राजेश, प्रकाश पुंज, बैंकिंग की ओर से सतीश अहिरवार, संविदा प्रेरकों के सुल्तान सिंह शेखावत, जन स्वास्थ्य रक्षकों की ओर से ब्रजेश पांडे, जीवन सेन सहित दर्जनों विभागों के 150 से अधिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews