केंद्रीय मंत्री अमित शाह के दौरे की तैयारियों का जायज़ा लेने मुख्यमंत्री शिवराज के साथ छिंदवाड़ा पहुंचे कमल पटेल

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के दौरे की तैयारियों का जायज़ा लेने मुख्यमंत्री शिवराज के साथ छिंदवाड़ा पहुंचे कमल पटेल

MP News: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के 25 मार्च को छिंदवाड़ा (Chhindwara) दौरे के पहले प्रदेश के कृषि मंत्री और छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) के साथ छिंदवाड़ा पहुंचे।

मंत्री पटेल ने यहां पहुंचकर व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के लिए 2 दिनों तक डेरा जमा दिया है। मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री पटेल ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छिन्दवाड़ा प्रवास के दौरान पुलिस ग्राउंड में 25 मार्च को आयोजित होने वाली विशाल सभा की तैयारी का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उन्होंने भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews