MP News : नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ को कहा ‘पलटनाथ,’ सीडी वाले बयान को लेकर कटाक्ष

MP News : नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ को कहा ‘पलटनाथ,’ सीडी वाले बयान को लेकर कटाक्ष

Narottam Mishra on Kamal Nath : नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ को पलटनाथ कहा है। पीसीसी चीफ द्वारा उनके पास अश्लील सीडी व पेनड्राइव नहीं होने वाले बयान पर गृह मंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होने कहा कि कमलनाथ की हमेशा से अपनी बात से पलटने की आदत रही है और अगर वो एक बार फिर सतना में दिए अपने बयान से पलट गए हैं, तो इसमें कोई नई बात नहीं है।

डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘कमलनाथ जी अब पलटनाथ हो गए हैं। आप मीडिया के बंधु इस बात के साक्षी हैं कि इसी प्रकरण में उनका एक हफ्ते में के भीतर यह दूसरा बयान है पलटने का। अब तक इस मामले में वह कई बार बयान बदल चुके हैं। पूरा प्रदेश जानता है कि ये किसानों के 10 दिन में दो लाख के कर्ज माफ करने या मुख्यमंत्री बदलने के बयान से पलटे, नौजवानों के बेरोजगारी भत्ते पर पलटे, पेट्रोल डीजल दाम कम करने को कहा और फिर उसपर पलट गए, कर्मचारियों के डीए पर पलट गए। अब ये सतना वाले बयान से पलट गए तो कौन सी नई बात है।’

बता दें कि पिछले कुछ समय से मध्य प्रदेश की सियासत में सीडी के कारण जमकर बवाल हो रहा है। ये मामला नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने उठाया था और कहा था कि उनके पास बीजेपी और आरएसएस के कई नेताओं की अश्लील सीडी है। बाद में कमलनाथ ने कहा कि उन्होने भी ये सीडी देखी है। लेकिन मंगलवार को इस मामले में यू टर्न लेते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनके पास कोई सीडी या पेन ड्राइव नहीं है और पुलिस अधिकारियों ने मुझे कुछ वीडियो दिखाए थे लेकिन मैंने तत्काल उन्हें इसकी जांच करने के आदेश दे दिए थे। कमलनाथ ने कहा कि वो नहीं चाहते थे कि मध्य प्रदेश की बदनामी हो। इस मामले में बीजेपी शुरू से ही पलटवार कर रही है और गृह मंत्री पहले भी चैलेंज कर चुके हैं कि अगर कांग्रेस के पास कोई सीडी है तो वो इसे अदालत को दें या मीडिया के सामन लाए। अब कमलनाथ के अपने बयान से पीछे हटने के बाद नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें पलटनाथ के खिताब से नवाजा है।

[dgv_vimeo_video id=”788200486″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews