MP News : नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को भेजा तोहफा, तोहफे में दी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की टिकट

MP News : नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को भेजा तोहफा, तोहफे में दी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की टिकट

Narottam Mishra on The Kerala Story : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के लिए तोहफा भेजा है..तोहफे के रूप में वो फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की टिकट भेज रहे हैं। इसी के साथ उन्होने तंज करते हुए कहा कि शायद ये फिल्म देखने के बाद उनका दृष्टिकोण बदल जाए। गृह मंत्री ने कांग्रेस द्वारा आतंकवाद मॉड्यूल को लेकर बनी फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ का विरोध करने पर हमला बोला और कहा कि उन्हें ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘मैंने दो टिकट लिए है दिग्विजय सिंह जी और कमलनाथ जी को भेज रहा हूं। जो आतंकियों की मौत पर आंसू बहाते हो, जिन्हें जाकिर नाइक शांतिदूत नज़र आते हो उन्हें यह फिल्म जरूर देखना चाहिए। बटाला हाउस पर आंसू बहाने वालों को, ओसामा को ओसामा जी कहने वालों को, खरगोन के दंगों पर कार्रवाई से दुखी होने वालों को, आतंकवादियों पर सर्जिकल स्ट्राइक की तो उसपर आंसू बहाने वालों को ये फिल्म जरुर देखने चाहिए, ऐसी मेरी इच्छा है।’ उन्होने कहा कि हो सकता है ये फिल्म देखने के बाद उनके दृष्टिकोण में कुछ परिवर्तन आ जाए।

वहीं कांग्रेस की ‘नारी सम्मान योजना’ कटाक्ष करते हुए उन्होने कहा कि कमलनाथ ने पहले किसानों से छल किया अब बहनों से छल करने वाले हैं। उन्होने कहा कि लाडली बहना की तर्ज पर प्रदेश कांग्रेस की नारी सम्मान योजना को सिर्फ एक छलावा है। कमलनाथ जी ने पहले किसानों, बेरोजगारों को छला अब बहनों को छलने जा रहे है। उन्होने कहा कि हमारी योजना एक्चुअल है और कमलनाथ जी की वर्चुअल। बहनों को कुछ देना है नहीं, इसलिए फार्म भी उसी तरीके से भरवाए जा रहे हैं। गृह मंत्री ने कहा कि कमलनाथ जी को समझ लेना चाहिए कि काठ की हांडी एक बार ही चढ़ती है, बार बार नहीं।

[dgv_vimeo_video id=”824672465″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews