MP News : नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर कसा तंज, कहा ‘हावी हो गई है उम्र, चुनाव तक भूल जाएंगे सारी घोषणाएं’

कांग्रेस व आप एक ही थैली के चट्टे -बट्टे, दोनो करते है देश द्रोहियो का समर्थन : डॉ नरोत्तम मिश्रा

Narottam Mishra taunted Kamal Nath : गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला किया है। उन्होने कांग्रेस और कमलनाथ ने सवाल किया है कि ‘देश और दल में फर्क होता है, आप ये कब समझेंगे।’  क्वाड बैठक में शिरकत करने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ऑटोग्राफ मांगा वहीं पापुआ न्यू गिनी पहुंचने पर वहां के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने उनका पैर छूकर स्वागत किया। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ऐसे अवसर पर पूरे देश ने गर्व महसूस किया लेकिन कांग्रेस ऐसे समय में भी राजनीति करने से बाज़ नहीं आती है। वहीं उन्होने कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि उनपर उम्र हावी होने लगी है।

कांग्रेस और कमलनाथ को घेरा

बता दें कि जापान के हिरोशिमा में क्वाड बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की और उनका ऑटोग्राफ भी मांगा। वहीं जब पीएम FIPIC समिट में शामिल होने के लिए पापुआ न्यू गिनी पहुंचे तो वहां के प्रधानमंत्री ने उनके पैर छुए। इसे लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस मौके पर पूरे देश ने गर्व किया और आम आदमी का माथा ऊंचा हुआ। लेकिन कांग्रेसियों ने एक भी अच्छी प्रतिक्रिया नहीं दी। वो ये नहीं समझते की देश और दल में फर्क होता है और हर मौके पर सिर्फ राजनीति करते हैं और उसकी मानसिकता सिर्फ दलगत राजनीति तक रह गई है।

वहीं कमलनाथ के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि को जयंती कहने पर गृहमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि ‘उन्होने जयंती कहते हुए इसे शुभ दिन बताया..इससे उनकी उम्र का अंदाजा लगाया जा सकता है। कमलनाथ कभी विधानसभा की कार्यवाही को बकवास कह देते हैं, किसी महिला नेत्री को आइटम कह देते हैं उससे पता चलता है कि उनपर उम्र हावी हो गई है। इससे ये भी लगता है कि आए दिन जो घोषणाएं कर रहे हैं, चुनाव आते आते सारी घोषणाएं भी भूल जाएंगे।’ इसी के साथ 84 के दंगो को लेकर कमलनाथ लगातार बीजेपी के निशाने पर हैं। इसे लेकर उन्होने कहा कि ये सवाल गुनाह का है और गुनाहगाार कौन है उस तरफ ध्यान आकर्षित किया जाता है। गृहमंत्री ने कहा कि चौरासी का दंगा वीभत्स घटना थी और ऐसी घटनाओं मे किसी पर संदेह जाता है तो वो चर्चा का विषय तो बनता ही है।

तीर्थ यात्रियों की वापसी पर स्वागत

मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार बुजुर्गों को विमान से तीर्थ यात्रा करवा रही है। इसपर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश के नवाचारों को पूरा देश अंगीकार और स्वीकार करता है। शिवराज सरकार ने तीर्थ यात्रियों के लिए नवाचार किया है अब आम लोग, गांव के लोग, गरीब लोग अब हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा पर जा रहे हैं। इस योजना में पूरे राज्य से यात्रियों को मौका दिया जाएगा। आज ये तीर्थ यात्री वापस लौट रहे हैं और गृहमंत्री ने उनका स्वागत किया है। उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार कई नवाचार योजनाओं की सीरीज है जिसे देशभर में सराहा जा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”828919521″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews