MP News: BJP प्रदेश पदाधिकारियों में कार्य विभाजन, जानें किसको क्या मिली जिम्मेदारी

BJP

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आगामी चुनावों (Upcoming By-election) को लेकर मध्य प्रदेश बीजेपी (MP BJP) की तैयारियों जोरों पर चल रही है।उपचुनावों के लिए मंत्री और नेताओं को विधानसभाओं के दायित्व सौंपे जाने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने अब प्रदेश पदाधिकारियों में कार्य विभाजन कर दिया है।

यह भी पढ़े.. Khargone News: पूर्व नेशनल खिलाड़ी ने की आत्महत्या, सोशल मीडिया पर लिखा-अलविदा जिंदगी

बीजेपी द्वारा जारी की गई कार्य विभाजन लिस्ट के मुताबिक  BJP ने कविता पाटीदार को युवा मोर्चा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, तो वही सीमा सिंह महिला मोर्चा प्रभारी बनाया गया है।इसके अलावा भगवानदास सबनानी को इंदौर  (Indore) का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के गढ़ ग्वालियर  (Gwalior) में जीतू जिराती को प्रभारी बनाया गया है।

वही रणबीर रावत को रीवा के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।BJP सांसद संध्या राय को अंत्योदय प्रकोष्ठ प्रभारी, विधायक मुकेश चतुर्वेदी को सागर संभाग का प्रभारी और आलोक शर्मा को झुग्गी झोपड़ी का प्रकोष्ठ प्रभारी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews