अब कांग्रेस MLA की मांग- ‘कॉलेज छात्रों को जनरल प्रमोशन दे शिवराज सरकार’

अब कांग्रेस MLA की मांग- ‘कॉलेज छात्रों को जनरल प्रमोशन दे शिवराज सरकार’

ग्वालियर। अतुल सक्सेना।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former Chief Minister Kamal Nath) के बेटे और छिंदवाड़ा से कांग्रेस सांसद नकुलनाथ (Congress MP from Chhindwara Nakulnath) के बाद अब ग्वालियर दक्षिण से कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक (Congress MLA Praveen Pathak) ने कॉलेज के छात्रों(College students) को जनरल प्रमोशन ( General promotion) देने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान(CM Shivraj Singh Chauhan) को पत्र लिखा है।

ग्वालियर दक्षिण से कांग्रेस पार्टी के विधायक  प्रवीण पाठक  ने पत्र में लिखा है कि भारत में अभिभावक अपने बच्चों के जीवन व सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं, चिंतित हैं वहीं मध्यप्रदेश में आप की सरकार उनकी परीक्षाएं कराने पर जबरन अड़ी हुई है। मेरी जानकारी के अनुसार कोरोना महामारी को देखते हुए महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे जी ने अपने राज्य के कॉलेज के सभी छात्र छात्राओं की परीक्षाएं निरस्त कर उन्हें जनरल प्रमोशन देने की घोषणा कर दी है, इसी कड़ी में आईआईटी बॉम्बे भी अपने यहां परीक्षाएं निरस्त करने की योजना बना रही है और वह पिछले सेमेस्टर के अंकों के आधार पर ही रिजल्ट तैयार करने पर विचार कर रही है, आईआईटी रोपड़ ने तो सभी परीक्षाएं होल्ड कर दी है और ऐसे ही निर्णय पर ज्यादातर आईआईटी विचार कर रही हैं ।यूजीसी के द्वारा भी देशभर में कॉलेजों को जनरल प्रमोशन देने का आदेश दिया है तो इसी तरह क्या हमारे प्रदेश में भी इस वर्ष कोरोना संकट को देखते हुए पिछले एवरेज मार्किंग के आधार पर रिजल्ट तैयार नहीं किए जा सकते ?

विधायक पाठक ने पत्र में आगे कहा है कि मैं यह पूछना चाहता हूं कि परीक्षाएं इस माह के अंतिम सप्ताह में शुरू होनी है लेकिन अभी तक कई विश्वविद्यालयों ने यह भी निश्चित नहीं किया है कि वे परीक्षाओं का आयोजन ऑनलाइन करेंगे या ऑफलाइन ! ऑनलाइन परीक्षा ली जाती हैं तो क्या विश्वविद्यालय यह सुनिश्चित कर चुके हैं कि कॉलेज में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं के यहां निर्बाध इंटरनेट सेवा है और उनके पास लैपटॉप या कंप्यूटर है क्योंकि बहुत से छात्र छात्राएं आर्थिक रूप से सक्षम नहीं होते हैं और यदि परीक्षा ऑफलाइन होती है यानि कॉलेज में होती है तो क्या इस बात की जिम्मेदारी सरकार, जिला प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन लेगा कि कोई भी संक्रमित छात्र-छात्राएं परीक्षा में नहीं पहुंचेगा और सभी परीक्षार्थी सुरक्षित रहेंगे ।

विधायक  पाठक ने  मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में आगे कहा है कि महोदय मेरा आपसे अनुरोध है कि प्रदेश के सभी कॉलेज के छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य के मद्देनजर शीघ्र ही इस वर्ष परीक्षा न कराकर उन्हें जनरल प्रमोशन देकर सभी बच्चों एवं उनके अभिभावकों की चिंता को दूर करने का कष्ट करें ।मेरी प्रदेश के छात्र छात्राओं के जीवन को लेकर मेरा आपसे यह मानवीय आग्रह है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews