MP Politics: मप्र में मुख्यमंत्री बदलने के दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर क्या बोले वीडी शर्मा

वीडी शर्मा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पंजाब(Punjab-उत्तराखंड (Uttarakhand) और राजस्थान (Rajasthanमें अभी सियासी बवाल थमा ही था कि अब मध्य प्रदेश (MP Politics) की सियासत गर्मा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के एमपी में सीएम (BJP New CM Name) बदलने के ट्वीट ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। दिग्विजय सिंह के ट्वीट के बाद से ही बीजेपी हमलावर हो गई है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बाद अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार किया है।

यह भी पढ़े.. MP में BSP को बड़ा झटका- पूर्व महापौर प्रत्याशी समेत 1 दर्जन नेता कांग्रेस में शामिल

बीजेपी प्रदेश  वीडी शर्मा (VD Sharma) ने ट्वीट कर लिखा है कि कांग्रेस में पार्टी अध्यक्ष के लिए केवल दो ही उम्मीदवार दौड़ में हैं। सोनिया गाँधी के उम्मीदवार-राहुल गाँधी (Rahul Gandhi)… व राहुल गाँधी की उम्मीदवार सोनिया गाँधी…बाकी हसरतें रखने वालों के प्रति मेरी सहानुभूति है। वही गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने कहा कि दिग्विजय सिंह पहले यह तय कर लें कि कमलनाथ दो पदों पर रहेंगे या नहीं? अभी तक उनकी पार्टी (कांग्रेस) का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन पाया। कार्यकारी अध्यक्ष से काम चल रहा है। दिग्विजय को इस पर ध्यान देना चाहिए। हमें पता है कि वे किसके कहने पर बता रहे हैं। यह हम तब बताएंगे, जब वे नाम जारी कर देंगे।

इसके पहले भी वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के ट्वीट पर टिप्पणी करते हुए उसे व्यर्थ की टिप्पणी बताया था और कहा था कि मध्य प्रदेश में सरकार शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के नेतृत्व में मजबूती से काम कर रही है। सोशल मीडिया पर शर्मा का कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बारे में किया गया ट्वीट बेहद पसंद किया जा रहा है और प्रशंसक लिख रहे हैं कि दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर यह माकूल जवाब दिया गया है। हालाकि जैसा कि  सिंह का स्वभाव रहा है, ट्वीट करने के बाद उन्होंने चुप्पी साध ली और सोमवार को शाम 4 बजे अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब पत्रकारों ने उनसे इस बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि वह जो कुछ कहना था ट्वीट में लिख चुके हैं।

यह भी पढ़े.. MP के स्कूल शिक्षा मंत्री के भाई ने बैंककर्मी को पीटा, पुलिस ने भेजा जेल, सिंधी समाज में आक्रोश

दरअसल, रविवार दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा था कि एमपी में सीएम बदले जा सकते हैं। लोगों से संभावित नामों के बारे में पूछा था। साथ ही कहा था कि अगर आप लोगों नहीं बताएंगे तो मैं कल (Monday) बता दूंगा।इसके बाद आज सोमवार को सिंह ने अपने ट्वीट में आज दो नामों का जिक्र किया है, दोनों चौंकाने वाले हैं।दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि अब मप्र भाजपा में मुख्यमंत्री के लिए केवल दो ही उम्मीदवार दौड़ में रह गए हैं। मोदी जी के उम्मीदवार, प्रल्हाद पटेल व संघ के उम्मीदवार वीडी शर्मा। बाक़ी उम्मीदवारों के प्रति मेरी सहानुभूति है। मामू का जाना तय।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews