MP School: 11वीं के छात्रों के लिए जरूरी खबर, परीक्षा में ये रहेंगे नियम, जानें कब कौन सा पेपर

mp school

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 11वीं के छात्रों (MP School Student) के लिए काम की खबर है ।मप्र स्कूल शिक्षा विभाग (MP School Education Department) ने 2021 -22 की 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है।इसके तहत 11 वीं की परीक्षाएं मंगलवार 15 मार्च 2022 से शुरू होकर बुधवार 13 अप्रैल 2022 तक चलेंगी। जारी कार्यक्रम के हिसाब से परीक्षाएं सुबह 8:30 से 11:30 तक होंगी।इस संबंध में आज स्कूल शिक्षा विभाग ने ट्वीट कर जानकारी दी है।

यह भी पढ़े.. MPPSC: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जल्द होगी 576 पदों पर भर्ती, विभागों से मांगे प्रस्ताव

इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लोक शिक्षण संचालनालय ने परीक्षाओं के संचालन के संबंध में सभी संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी और विद्यालयों के प्राचार्य को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सभी विद्यालयों में प्रश्न पत्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।

इन नियमों का करना होगा पालन

  • परीक्षा केंद्र पर सभी परीक्षार्थियों को सुबह 8 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
  • परीक्षा कक्ष में सुबह 8:15 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • परीक्षा केंद्र पर सभी परीक्षार्थियों को कोविड-19 सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।
  • परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले छात्रों को उत्तर पुस्तिका और 5 मिनट पहले प्रश्न पत्र दिए जाएंगे।
  • सभी श्रेणी के दिव्यांग विद्यार्थियों को 20 मिनट प्रति घंटे के हिसाब से अतिरिक्त समय और लेखक की सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • छात्रों को सैनिटाईजर की बोतल, पानी की बोतल, मास्क समेत अन्य सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा।
  • परीक्षाकाल में यदि शासन द्वारा कोई स्थानीय या सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है तो इसका परीक्षाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, परीक्षाएं यथावत जारी रहेंगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews