उपचुनाव से पहले वरिष्ठ आईएएस वीरा राणा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

उपचुनाव से पहले वरिष्ठ आईएएस वीरा राणा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

भोपाल।

कोरोना संकटकाल के बीच प्रदेश की शिवराज सरकार उपचुनाव पर भी अपनी निगाहें जमाए हुए है। यही कारण है कि चुनाव से पहले सरकार अपने हिसाब से जमावट करने में जुटी हुई है। अब वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वीरा राणा को प्रदेश की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है।इसे शिवराज सरकार का बड़ा दांव माना जा रहा है।

दरअसल 1988 batch की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वीरा राणा प्रदेश की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाई गयी हैं।अब आईएएस वीणा राणा प्रदेश में होने वाले 24 सीटों पर चुनाव संपन्न कराएगी। वीणा राणा इससे पहले खेल और युवा कल्याण विभाग में अपर मुख्या सचिव के पद पर कार्यरत थी। बता दें कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीेएल कांता राव के केंद्रीय नियुक्ति के बाद ये स्थान रिक्त पड़ा था।

गौरतलब है कि वीरा राणा को पिछले साल जून में प्रदेश शासन ने राजगढ़ जिले की प्रभारी सचिव नियुक्त किया था। सन 1991-92 के दाैरान नरसिंहगढ़ एसडीएम भी रही था। जिसके बाद उन्हें खेल एवं युवा कल्याण विभाग में अपर मुख्य सचिव (एसीएस) के पद पर पदस्थ किया गया था। वही राज्य सरकार ने होली के एक दिन पहले तीन चार महीने से अवकाश पर चल रही आईएएस वीरा राणा को एसीएस खेल एवं युवक कल्याण पदस्थ किया था। इसके पूर्व राणा को राज्यपाल का प्रमुख सचिव बनाया गया था, लेकिन वे किन्हीं कारणों के चलते अवकाश पर चली गई थी। जिसके बाद उन्हें खेल एवं युवा कल्याण विभाग में अपर मुख्य सचिव का कार्यभार सौंपा गया था

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews