MP Teacher Recruitment 2021: चयनित शिक्षकों के नियुक्ति आदेश और लिस्ट जारी, देखें यहां

teacher NEWS

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के चयनित सरकारी शिक्षकों (MP Teacher Recruitment 2021) के लिए राहत भरी खबर है। देवास जिले में चयनित शिक्षकों को स्कूलों में पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए गए हैं।इसके तहत लोक शिक्षण संभाग उज्जैन के कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक द्वारा जारी पदस्थापना आदेश में गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, संस्कृत और उर्दू विषय के माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि लिस्ट में दर्ज सभी उम्मीदवार पात्र पाए गए है।

यह भी पढ़े.. MPPEB: पीईबी उम्मीदवारों को परीक्षाओं से पहले बड़ी राहत, अब ऐसे होगा सत्यापन

आदेश में साफ लिखा है कि सभी पदस्थ किए गए माध्यमिक शिक्षकों की परिवीक्षा अवधि 3 वर्ष होगी।यह नियुक्ति प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) द्वारा आयोजित परीक्षा को पास करने और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा मध्य प्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षणिक संवर्ग) में जारी की गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews