MP Weather Alert: नया सिस्टम एक्टिव, मप्र के इन संभागों में बारिश के आसार

cg weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अप्रैल 2021 के खत्म और मई 2021 महिने के शुरु होने से पहले एक बार फिर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मौसम (Weather Update) में बदवाल की आहट सुनाई दे रही है। एक बार फिर मध्य प्रदेश का मौसम बिगड़ने वाला है।मौसम विभाग (Weather Department) ने एक बार फिर अगले 24 घंटे में 3 संभागों में बारिश (Rain) की संभावना  जताई है।वही कुछ जिलों में भीषण गर्मी से लू चलने को लेकर भी अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़े.. मध्य प्रदेश में सख्ती बढ़ाने की तैयारी, अंतर्राज्यीय सीमाएँ हो सकती है सील

मौसम विभाग (Weather Forecate) के अनुसार, वर्तमान में एक साथ 5 सिस्टम एक्टिव हो गए है, जिसके चलते मौसम बदल रहा है और बारिश के आसार बन रहे है। वर्तमान में पूर्वी मप्र और सौराष्ट्र पर एक ऊपरी हवा का एक एक चक्रवात बना हुआ है, जिसके कारण पश्चिम बंगाल तक एक ट्रफ बना हुआ है।वही पश्चिमी विदर्भ पर भी एक चक्रवात बना है, जिसके कारण चक्रवात से लेकर तमिलनाडू तक एक ट्रफ बना है, जिसके कारण लगातार नमी आ रही है।

यह भी पढ़े.. अब इस जिले में 10 मई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

यही कारण है कि पिछले 24 घंटे में सतना में 0.8 मिलीमीटर बारिश भी हुई।इसी कड़ी में आज शुक्रवार को भी जबलपुर, इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। प्रदेश के शेष स्थानों पर बादल छाने के साथ तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

इन जिलों में बारिश और बिजली चमकने के आसार

रीवा, शहडोल और इंदौर संभाग के जिलों में।

इन जिलों में लू के आसार

दतिया, भिंड, मुरैना जिलों में।

अन्य राज्यों का हाल

भारतीय मौसम विभाग (Weather Cloud) ने चेतावनी जारी करते हुए बिहार में तेज आंधी और बारिश की संम्भावना जताई है। बिहार के उत्तर-पाश्चिम, उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्वी सहित दक्षिण-पूर्वी बिहार में तेजी आंधी और बारिश की संम्भावना है।कई जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी और बादल गरजने के साथ बारिश के आसार हैं।वही झारखंड मौसम विभाग के अनुसार तीन मई तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होगी, इस दौरान राज्य के तापमान में गिरावट आयेगी। तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

MP Weather

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews