MP: शनिवार को एक्टिव होगा नया सिस्टम, 17 जिलों में बारिश के आसार, बिजली गिरने का अलर्ट, जानें अपडेट

imd weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। वर्तमान में चार वेदर सिस्टम एक्टिव है और प्री मानसून की गतिविधियां भी जारी है,ऐसे में कहीं कहीं बारिश के साथ तेज हवाओं का दौर जारी है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज शुक्रवार 27 मई को 19 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और हल्की बौछार की संभावना जताई है। वही 17 जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने बिजली गिरने और चमकने के चलते येलो अलर्ट जारी किया है।इधर,28 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के आसार है।

यह भी पढ़े..MP पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, तीन चरणों में होगा मतदान, जून-जुलाई में वोटिंग

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update ) के अनुसार, पिछले 24 घंटे में खरगोन में 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वही जबलपुर, रीवा, इंदौर, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभागो के जिलों में हल्की बारिश हुई । आज बुधवार 27 मई 2022 को 17 जिलों में गरज चमक के साथ बौछार के आसार है और गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवा 30/40 किमी प्रति घंटा चल सकती है। आज 27 या फिर शनिवार 28 मई से नया सिस्टम एक्टिव होगा और इसके बाद फिर प्रदेशभर में बारिश का दौर शुरू होगा।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार,सोमवार को भोपाल सहित ग्वालियर, मुरैना, दतिया, सीहोर, शिवपुरी, निवाड़ी, नर्मदापुरम, साउथ विदिशा, सिवनी, बालाघाट में बिजली के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 30 किमी प्रतिघंटा रह सकती है। वहीं रायसेन और नरसिंहपुर में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है। यहां पर हवा की गति 45 किमी प्रतिघंटा रहेगी। ग्वालियर में 30 मई तक आंधी बारिश का दौर चलेगा और 27 मई को भी बारिश व आंधी के आसार हैं।

यह भी पढ़े..आचार संहिता से पहले शिवराज सरकार का बड़ा तोहफा, पुजारियों का मानदेय बढ़ाया, आदेश जारी

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Alert) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से राजस्थान तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है,जो ग्वालियर चंबल संभाग से होते हुए राजस्थान तक जा रही है और नमी बढ़ने से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा जो वर्तमान में ईरान के ऊपर सक्रिय है। 28 मई के जम्मू कश्मीर पहुंच सकता है। 28 को पश्चिमी विक्षोभ आने पर फिर से आंधी बारिश का आना शुरू हो जाएगा और उसके बाद फिर से तापमान में गिरावट आएगी।इसके असर से जबलपुर सहित संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

पूरे हफ्ते का हाल

  • आज से अगले 3 दिन तक सागर, जबलपुर, ग्वालियर, चंबल, रीवा, सतना, भोपाल और नर्मदापुरम क्षेत्र में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
  • जबलपुर, सागर, शहडोल, नर्मदापुरम भोपाल, ग्वालियर, चंबल और रीवा समेत 8 संभागों में 27 मई से लेकर 29 मई तक बारिश की संभावना है।
  • प्री मानसून की बारिश का सबसे ज्यादा असर सागर और जबलपुर में देखने को मिल सकता है,यहां बिजली गिरने के साथ ओले गिरने की संभावना है।
  • प्रदेश मालवा और निमाड़ में कहीं भी बारिश के आसार नहीं है। अगले तीन दिन तक इसी तरह मौसम बना रहेगा।

MP Weather Update Today 27 May 2022

Rainfall DT 27.05.2022
(Past 24 hours)
Narmadapuram 4.2
Seoni 3.4
Gwalior 0.9
Jabalpur 0.8
Datia trace
Chindwara trace
Sagar trace
Malanjkhand trace
mm
इन जिलों में गरज चमक के साथ बौछार

रीवा और शहडोल संभागों के जिलो के साथ भिंड़़, मुरैैना, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, छतरपुर, पन्ना, बालाघाट, सिवनी और मंडला ।

गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवा 30/40 किमी प्रति घंटा

रीवा और शहडोल संभागों के जिलो के साथ भिंड़़, मुरैैना, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, छतरपुर, पन्ना, बालाघाट, सिवनी और मंडला ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews