MP Weather: कई सिस्टम एक्टिव, 10 जिलों और 7 संभागों में बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का पूर्वानुमान

up imd weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। तमिलनाडु पर हवा के ऊपरी भाग में बने चक्रवात एवं तमिलनाडु से लेकर विदर्भ होते हुए मध्य प्रदेश के मध्य भाग तक बनी द्रोणिका लाइन के कारण बंगाल की खाड़ी से नमी मिल रही है और प्रदेश के कई जिलों में रुक रुककर बारिश हो रही है।  एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज बुधवार 31 अगस्त 2022 को सभी संभागों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। वही 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, वही 20 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़े.. UP Weather: चक्रवात का असर, 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

एमपी मौसम विभाग (MP Weather alert ) ने आज बुधवार 31 अगस्त को सभी संभागों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।छिंदवाड़ा, बैतूल, धार, खरगोन और बड़वानी में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही इंदौर, जबलपुर, भोपाल, रीवा, शहडोल,नर्मदापुरम और सागर संभाग के साथ आगर, देवास, शाजापुर, रतलाम और उज्जैन में अनेक स्थानों पर और ग्वालियर और चंबल संभाग के साथ मंदसौर और नीमच में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वही जबलपुर और इंदौर संभाग के साथ हरदा, रतलाम, उज्जैन और देवास में बिजली गिरने और चमकने की चेतावनी जारी की गई है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, वर्तमान में मानसून ट्रफ हिमालय में पहुंच गया है, लेकिन तमिलनाडु पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर विदर्भ से होकर मध्य प्रदेश के मध्य भाग तक एक द्रोणिका लाइन बनी हुई है। एक पश्चिमी विक्षोभ भी पाकिस्तान एवं उससे लगे जम्मू–कश्मीर पर ट्रफ के रूप में बना हुआ है। इन मौसम सिस्टमों के कारण वातावरण में नमी बढ़ रही है और बुधवार को भोपाल, इंदौर, जबलपुर एवं नर्मदापुरम संभागों के जिलों में बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़े..CG Weather: मौसम में बदलाव, इन जिलों में बारिश के आसार, तापमान में भी वृद्धि, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, बुधवार को प्रदेश में इंदौर, शहडोल, रीवा, जबलपुर, सागर, नर्मदापुरम एवं भोपाल संभाग के जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। वहीं राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, देवास और भोपाल संभाग के जिलों तथा श्योपुरकला, बेतूल, ग्वालियर, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सागर, शाजापुर, दमोह, देवास, नरसिंहपुर ,जबलपुर, सिवनी, कटनी, नर्मदापुरम जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इंदौर, भाेपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, ग्वालियर संभागाें के जिलाें में कहीं–कहीं वर्षा हाेने का सिलसिला बुधवार–गुरुवार काे भी बना रह सकता है।

बता दे कि अब तक प्रदेश में सामान्य तौर पर करीब साढ़े 12 इंच बारिश होना चाहिए थी, जबकि 17 इंच बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 4 इंच से भी ज्यादा है। मध्यप्रदेश में 1 जून से 31 अगस्त तक करीब 31 इंच बारिश होना चाहिए थी, लेकिन 38 इंच पानी गिर चुका है। यह सामान्य से 23% ज्यादा यानी 7 इंच ज्यादा पानी बरस चुका है।  अभी हाल-फिलहाल कोई सिस्टम नहीं बन रहा है। सितंबर में दो से तीन सिस्टम बनने की उम्मीद है।

पिछले 24 घंटे का बारिश का रिकॉर्ड

पिछले 24 घंटों के दौरान बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक मलाजखंड में 39.6, गुना में 3.4, पचमढ़ी में 3.2, बैतूल में 1.6, इंदौर में 1.5 मिलीमीटर वर्षा हुई।

Rainfall DT 31.08.2022
(Past 24 hours)

Malanjkhand 39.6
Guna 3.4
Pachmarhi 3.2
Betul 1.6
Indore 1.5

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews