MP Weather: 10 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, 27 जिलों में लू की चेतावनी, जानें अपडेट

chhattisgarh weather update today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में तेज गर्मी पड़ने वाली है। मौसम विभाग ने 10 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में गर्मी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।खास करके जबलपुर, ग्वालियर और इंदौर में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।  मध्य प्रदेश मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज 8 अप्रैल 27 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है और 18 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।आने वाले दिनों में तापमान में इजाफा हो सकता है।

यह भी पढ़े.. नहीं बढ़ता है गन्ने के रस से वजन, इस गर्मियों में खूब पिएं रस, ये होंगे फायदे

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Report) के अनुसार, आज 8 अप्रैल 2022 कोसागर, ग्वालियर, चंबल संभागों के साथ रीवा, सतना, छिंदवाड़ा, उमरिया, भोपाल, राजगढ़, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, रतलाम और शाजापुर आदि जिलों लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस खरगोन  में दर्ज किया गया है ।पिछले 24 घंटे में सभी जिले शुष्क रहे लेकिन छिंदवाड़ा,नौगांव, सागर,  धार, राजगढ़, रतलाम, गुना और ग्वालियर  में लू का असर रहा।

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक,वर्तमान में दक्षिण मध्य प्रदेश पर चक्रवाती घेरा बना हुआ है। यहां विदर्भ, कर्नाटक होते हुए तमिलनाडु तक द्रोणिका जा रही है, ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।केंद्रीय मौसम विभाग ने 8 से 10 अप्रैल तक पूरे मध्य प्रदेश में आरेंज अलर्ट किया गया है, ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। वही ग्वालियर में भी तीन दिनों तक गर्मी का असर तेज रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के आने के बाद गर्मी से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़े.. भोपाल-जबलपुर से जाने वाली इन ट्रेनों के रूट बदले, ये ट्रेनें 30 अप्रैल तक रद्द, 5 ट्रेन के प्रायोगिक स्टाप

स्काईमेट वेदर की मानें तो अगले 3 से 4 दिनों के दौरान राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दक्षिण पंजाब, दक्षिण हरियाणा-दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में लू चलने की संभावना है। अगले 3 दिनों तक गुजरात के उत्तरी हिस्सों में लू का प्रकोप रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews