MP Weather: गुरुवार को सक्रिय होगा नया सिस्टम, 25 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश, छाएंगे बादल, जानें IMD का पूर्वानुमान

imd weather

UP Weather Update Today

MP Weather Alert 2023: वर्तमान में जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके कारण राजस्थान में भी एक चक्रवातीय घेरा बन गया है, इससे अरब सागर से नमी मिल रही है और बारिश का दौर जारी है।एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में आज भी कोल्ड वेव का असर रहेगा। ग्वालियर चंबल संभाग समेत 28 से ज्यादा जिलों में बारिश होने के आसार है। वही 2 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर 4 फरवरी को दिखाई देगा।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर पूर्वी मध्यप्रदेश में अधिक है। जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के साथ हल्के बादल छा सकते हैं। मंगलवार को ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, मुरैना और भिंड में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा आलीराजपुर, झाबुआ, मंदसौर, नीमच, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी बारिश के आसार हैं।

2 सिस्टम एक्टिव

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस 15 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में 65 डिग्री देशांतर के सहारे मध्य क्षोभमंडल की पछुवा पवनों के बीच एक ट्रफ और एक प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण ( Cyclonic Circulation) दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊँचाई तक सक्रिय है। फरवरी में फिर ठंड का असर देखने को मिलेगा।2 फरवरी से अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना बनी हुई है।

आज इन जिलों में बारिश के आसार

इंदौर, उज्जैन, रतलाम, मालवा-निमाड़ के ज्यादातर शहरों में हल्की बारिश हो सकती है। मंगलवार को ग्वालियर-चंबल के सभी जिलों में हल्की बारिश होगी। ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, शिवपुरी, मुरैना और भिंड भीग जाएंगे। विदिशा, रायसेन, राजगढ़, बैतूल, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, नीमच, मंदसौर, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी बारिश की संभावना है।

बिजली गिरने चमकने के आसार

ग्वालियर-चंबल संभाग के साथ ही विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नीमच, मंदसौर, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में बिजली चमकने या गिरने की संभावना भी मंगलवार को भी रहेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews