MP Weather : एक बार फिर शुरू होगा बारिश का दौर, इन जिलों में झमाझम के आसार

MP Weather : एक बार फिर शुरू होगा बारिश का दौर, इन जिलों में झमाझम के आसार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP Weather Update) के मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है और कई स्थानों पर बारिश का दौर शुरू है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबित 29 अगस्त से मध्य और पश्चिम भारत में फिर तेज बारिश के आसार हैं। विभाग ने 1 सितंबर तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है।

आप भारत घूमना चाहते हैं? तो उठाइये IRCTC की इस सेवा का लाभ, रहना खाना सब फ्री

वहीं मध्यप्रदेश मौसम विभाग (MP Meteorological Department) ने अगले 24 घंटे में शहडोल के साथ सभी संभागों में कही कहीं बारिश (Rain) होने की संभावना जताई है।  अगले चार दिनों तक कई स्थानों पर बारिश का दौर रहेगा। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसी के साथ उम्मीद है कि जिन इलाकों में मानसून में बारिश की कमी रही है और सामान्य से कम बारिश हुई है, वहां पर आने वाले कुछ दिनों में ये कोटा पूरा हो सकता है। बता दें कि प्रदेश में अभी तक सामान्य से 6 फीसदी कम पानी गिरा है और 12 जिलों में 20 से लेकर 42 फीसदी तक कम बारिश हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटों में शहडोल एवं जबलपुर संभागों के कई स्थानों पर, होशंगाबाद एवं रीवा संभाग के कुछ स्थानों पर तथा सागर, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं विदिशा, सागर, बैतूल, छिंदवाड़ा, बालाघाट, रीवा, शहडोल, जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद, चंबल, ग्वालियर एवं दतिया में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग ने इस स्थानों पर येलो अलर्ट जारी किया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews