MP Weather: प्रदेश में गर्मी के तेवर सख्त, 19 जिलों में 3 अप्रैल तक लू का अलर्ट, जानें शहरों का हाल

chhattisgarh weather update today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है, लेकिन पड़ोसी राज्यों  राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में तेज गर्मी पड़ रही है, जिसके चलते मध्य प्रदेश में भी सूर्य के तेवर सख्त होने लगे है। आने वाले दिनों में फिर तेज गर्मी पड़ने वाली है और तापमान 40 डिग्री पार हो सकता है।  मध्य प्रदेश  मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज बुधवार को 19 जिलों में अगले 5 दिनों और 2 जिलों में 2 दिनों तक लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है और 18 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

यह भी पढ़े.. दिग्विजय सिंह ने केन्द्र सरकार की से ये बड़ी मांग, बोले-जल्द फैसला लें

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Report) के अनुसार, आज 30 मार्च 2022 को ग्वालियर और छतरपुर में दो दिन का और रीवा, सतना, सीधी, उमरिया,छिंदवाड़ा, जबलपुर, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, दमोह, नर्मदापुरम, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, रतलाम, शाजापुर, गुना, दतिया और श्योपुरकला आदि जिलों में अगले 5 दिनों तक लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।  पिछले 24 घंटे में सबसे न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रीवा, मलाजखंड और मंडला में दर्ज किया गया, वही सबसे अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस खरगोन, खजुराहों, नर्मदापुरम और नौगांव में दर्ज किया गया है ।पिछले 24 घंटे में रतलाम, सतना, सीधीन, जबलपुर, सागर, खजुराहो, नर्मदापुरम,  गुना, नौगांव और दमोह में लू का असर देखने को मिला।

कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 18 महीने के अटके DA Arrear पर हो सकता है फैसला, मोदी कैबिनेट बैठक आज

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक, वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है, लेकिन महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ने से गर्म पश्चिमी हवाओं के कारण राजधानी सहित मध्यप्रदेश के अधिकतर जिलाें में अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। मप्र के कई जिले लू की चपेट में हैं। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने और कई जिलों में लू के आसार है।अगले पांच दिनों तक जबलपुर सहित संभाग के जिलों में तेज धूप के साथ लू चलने की संभावना है।ग्वालियर में 77 सालों का रिकार्ड टूट सकता है। ग्वालियर में अगले 3 दिन तक लू का प्रभाव रहेगा। राजस्थान के नजदीक होने के कारण ग्वालियर-चंबल संभाग में दिन में गर्मी बढ़ेगी ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews