MP Weather: हवाओं का रूख बदला, 20 मार्च के बाद फिर बूंदाबांदी के आसार, जानें शहरों का हाल

mp weather 14-3-2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के मौसम (MP Weather Update Today 12 March 2022) में बदलाव का सिलसिला जारी है। हवाओं का रूख बदल गया है और तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आज 12 मार्च शनिवार को फिर सभी जिलों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है और 16 किमी/ घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वही 20 मार्च के बाद कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

यह भी पढ़े.. MP News: सीएम का 19000 हितग्राहियों को तोहफा, 260 करोड़ का मिलेगा लाभ, ये जिले होंगे लाभान्वित

मौसम विभाग (MP Weather Report) के मुताबिक, राजस्थान पर बने प्रति चक्रवात के कारण वर्तमान में हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी हो गया है। आज 12 मार्च 2022 को सभी जिलों में मौसम के शुष्क रहने के आसार है। पिछले 24 घंटे में कहीं भी बारिश (Rain) दर्ज नहीं की गई। सबसे न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रीवा और सबसे अधिकतम तापमान खरगोन में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।20 मार्च के बाद मौसम के फिर बदलने के आसार है और इंदौर में हल्की बारिश के आसार है।वही शनिवार से भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में दिन के तापमान में काफी तेजी आने के आसार हैं।

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) की माने तो वर्तमान में दक्षिणी राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है जिसके असर से गुजरात की तरफ से आ रही गर्म हवाओं के चलते मध्य प्रदेश में दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। अभी तीन-चार दिन तक दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी और रात के तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। संभावना है कि मार्च माह के अंत तक गर्मी का असर तेज देखने को मिलेगा। 20 मार्च तक इंदौर सहित पश्चिमी मप्र में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन 20 मार्च के बाद पुनः एक बार पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने के आसार है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को मिलेगी एक और गुड न्यूज! सैलरी में होगी 96000 तक बढोतरी, जानें कैसे?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Weather Update IMD) के मुताबिक, लद्दाख और आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जिसके चलते पंजाब, हरियाणा, बिहार समेत कई राज्यों में हल्की बारिश के आसार है।जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद , हिमाचल प्रदेश में आज मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान मध्य महाराष्ट्र में, कर्नाटक और केरल के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews