MP Weather: फिर बदलेगा मौसम, 24 अप्रैल को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, जानें शहरों का हाल

UP Weather,

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। वर्तमान में कई वेदर सिस्टम एक्टिव है, जिसके चलते मध्य प्रदेश के मौसम में बार बार बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार को एक बार फिर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है।  मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज शनिवार 223 अप्रैल को किसी भी जिले में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, वही 18 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

यह भी पढ़े.. MP Government Job 2022: यहां 145 पदों पर निकली है भर्ती, 4 मई लास्ट डेट, जानें आयु-पात्रता

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, आज शनिवार 23 अप्रैल 2022 को कहीं भी कोई अलर्ट जारी नहीं है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस खरगोन में दर्ज किया गया।पिछले 24 घंटे में बैतूल में हल्की बारिश देखने को मिली।आज जबलपुर में मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि बीच-बीच में आंशिक बादल राहत दे सकते हैं।वही ग्वालियर में अगले दो दिन तक अधिकतम तापमान में बढ़ाेत्तरी हो सकती है और लू के आसार हैं।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, वर्तमान में 4 वेदर सिस्टम एक्टिव है। पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान और उसके आसपास बना हुआ है। दक्षिण–पश्चिम राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात और दक्षिण’पूर्वी मप्र एवं उससे लगे छत्तीसगढ़ पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। वर्तमान में हवा का रुख पश्‍चिमी बना हुआ है। इसके कारण अरब सागर से नमी मिलना कम हो गई है, जिसके चलते बादल छंटने लगे और तापमान में भी बदलाव देखा जा रहा हैं।  रविवार को कहीं–कहीं फिर से लू भी चल सकती है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, फिर बढ़ेगा इतना DA, मिलेगा 3 महीने का एरियर, जानें अपडेट

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Report) के अनुसार, रविवार 24 अप्रैल को फिर एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से आने वाले दिनों में तापमान थोड़ी बढ़ोतरी होगी,  जिसका असर सोमवार को दिखाई देगा और आसमान में बादल छा सकते हैं, लेकिन बूंदाबांदी के आसार नजर नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ जल्दी जल्दी आने से अधिकतम तापमान 42 डिसे से अधिक नहीं जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने से तापमान में कोई अंतर नहीं आएगा और तापमान इसी तरह से बढ़ेगा। इसलिए अगले दो दिन में तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक तक जा सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews