MPPEB : पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

नरोत्तम मिश्रा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (Madhya Pradesh Professional Examination Board- MPPEB) द्वारा पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा (Constable Recruitment Exam) के लिए आवेदन प्रक्रिया को स्थगित किए जाने के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) का बड़ा बयान सामने आया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि MPPEB ने परीक्षा स्थगित नहीं की  है, सिर्फ आवेदन की प्रक्रिया को स्थगित किया गया है। परीक्षा 6 मार्च को ही शुरु होगी, इसके लिए सॉफ्टवेयर को अपडेट करते हुए जल्द ही आवेदन जमा करने की प्रक्रिया फिर शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़े… MPPEB : मप्र पुलिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया स्थगित, ये है बड़ा कारण

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है  नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा है कि कि मध्यप्रदेश पुलिस (MP Police) में कांस्टेबल के 4200 पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा स्थगित नहीं की गई है। परीक्षा पूर्व निर्धारित तारीख के अनुसार 6 मार्च से शुरू होगी।कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से जुड़े सॉफ्टवेयर को अपडेट करने के बाद जल्द ही आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बता दे कि पीईबी (PEB) की सूचना के बाद उम्मीदवारों में यह भ्रम फैल गया था कि परीक्षा स्थगित कर दी गई है, जिसका गृहमंत्री ने खंडन किया है।

दरअसल, शुक्रवार को गृह विभाग (Home Department) के निर्देश पर मध्य प्रदेश में 4 साल बाद 4200 हजार पदों होने वाली पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा (Constable Recruitment Exam) की आवेदन प्रक्रिया को PEB ने निरस्त कर दिया गया था।प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, भोपाल (Madhya Pradesh Professional Examination Board) ने अपनी ऑफिशल वेबसाइट http://peb.mp.gov.in/e_default.html लिखा था कि ‘पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा – 2020, विज्ञापन, संशोधित नियम पुस्तिका, आवेदन पत्र भरे जाने की प्रक्रिया आगामी दिनांक तक स्थगित की जाती है।इसके बाद गृहमंत्री ने ट्वीट किया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews