MPPSC: राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 25 जुलाई को होंगे पेपर

MPPSC 2023

mppsc

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission-MPPSC) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2020 (State Service Preliminary Exam 2020) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। छात्र परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आज सोमवार 12 जुलाई 2021 से आयोग की वेबसाइट www.mppsc.nic.in, www.mppsc.com और www.mponline.gov.in से डाउनलोड कर सकते है।  यह परीक्षा रविवार 25 जुलाई 2021 को आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़े.. MPPSC Calendar 2021: नवंबर में होगी मुख्य परीक्षा 2020, यहां देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2020 रविवार 25 जुलाई 2021 को आयोजित होगी। प्रारंभिक परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी। सामान्य अध्ययन का प्रथम प्रश्न पत्र का समय प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा सामान्य अभिरूचि परीक्षण का द्वितीय प्रश्न पत्र अपरान्ह 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक होगा।इस प्री-परीक्षा में 3 लाख 44 हजार अभ्यर्थी शामिल होने की संभावना है।

यदि उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने वाला कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा के पूर्व कोविड संक्रमित हो जाता है तो उन्हें इसकी जानकारी संबंधित संभागायुक्त या कलेक्टर कार्यालय के परीक्षा प्रभारी अथवा संबंधित केन्द्र अधीक्षक को RTPCR रिपोर्ट के साथ देना होगी तथा वहां से प्राप्त अनुदेशों का अनुपालन करते हुए निर्दिष्ट परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र में बिजली गिरने से 7 की मौत, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

बता दे कि MPPSC की ओर से इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी, 2021 से शुरू की गई थी, इसमें आवेदन की आखिरी तारीख 10 मार्च, 2021 थी। इस वैकेंसी (MPPSC SSE Recruitment 2021) के तहत कुल 235 रिक्त पदों को भरा जाना है। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए 61 सीटें है ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 23 सीटें, OBC के लिए 75 सीटें, SC के लिए 27 सीटें और ST के लिए 49 सीट हैं।अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • MPPSC SSE प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- mppsc.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Admit Card सेक्शन में जाएं।
  • अब उपलब्ध स्टेट सर्विस प्रीलिम्स एग्जामिनेशन 2020 के लिंक पर जाएं।
  • यहां Admit Card – State Service & State Forest Service Preliminary Examination-2020 पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगइन करें।
  • अब एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट लेकर रख लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews