MPPSC : उम्मीदवारों को लगा बड़ा झटका, स्थगित हुई परीक्षा, जल्द होगी नई तिथि की घोषणा

MPPSC state engineering service exam 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में MPPSC के उम्मीदवारों को बड़ा झटका लगा है। दरअसल मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) द्वारा असिस्टेंट डायरेक्टर (assistant director) परीक्षा स्थगित कर दिया गया है। वहीं ऑफिशियल वेबसाइट (official website) पर जरूरी सूचना के मुताबिक परीक्षा की नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।

दरअसल सामाजिक न्याय निशक्तजन कल्याण विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा सहायक संचालक संवर्ग में रिक्त पदों की पूर्ति हेतु परीक्षा होनी थी। वहीं अब मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट डायरेक्टर परीक्षा स्थगित करने की सूचना दी है। आयोग का कहना है 8 फरवरी 2021 को MPPSC की वेबसाइट पर परीक्षा का विज्ञापन जारी किया गया था।

Read More: MP Panchayat Election: पंचायत चुनाव पर आई बड़ी अपडेट, सरकार ने की मोहलत की मांग, HC ने दिए ये आदेश

जिसके लिए 14 नवंबर 2021 को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है और इसके स्थान पर नई परीक्षा तिथि शीघ्र ही घोषित की जाएगी। बता दें कि सहायक संचालक संवर्ग के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से होनी थी परंतु अब परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews