MPPSC Prelims Result 2023: एमपी राज्यसेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित, 10351 अभ्यर्थी चयनित, ऐसे चेक करें रिजल्ट

MPPSC Exam 2025

MPPSC Prelims Result 2023: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MP Public Service Commision) ने 12 जुलाई यानि आज राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा (SSE Prelims) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। पार्ट ए और पार्ट बी दोनों के लिए रिजल्ट्स जारी कर दिए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.mppsc.nic.in पर जाकर रिजल्ट का पीडीएफ़ डाउनलोड कर सकते हैं।

कुल 13601 अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। पार्ट ए के लिए 10351 उम्मीदवार चयनित हुए हैं। वहीं पार्ट बी के लिए 3250 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। प्रीलिम्स परीक्षा के बाद मुख्य (Mains Exam) परीक्षा का आयोजन होगा।

30 दिसंबर, 2022 को राज्य सेवा आयोग भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ था। 10 जनवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। 21 मई को प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन हुआ था। इस बार आयोग ने कुल 427 पदों पर भर्ती निकाली है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.mppsc.nic.in/ mponline.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर दिए गए “What’s New” सेक्शन में ” MPPSC Prelims Result ” के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट का पीडीएफ़ खुलेगा, इसे डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर लिस्ट में खोजें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews