एमपी में BJP ने किया 12 जिलाध्यक्षों का ऐलान, लिस्ट में कटनी-सागर शामिल, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

सागर, दमोह, कटनी समेत कई जिलों के लिए बीजेपी ने जिलाध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए हैं। ग्वालियर नगर की जिम्मेदारी जयप्रकाश राजोरिया को सौंपी गई है। आइए जानें कौन कहाँ की कमान संभालेंगे?
BJP District Presidents

BJP District Presidents: मध्यप्रदेश में भाजपा ने 12 जिलों के जिलाध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए हैं। मंगलवार को शाजापुर, कटनी, जबलपुर नगर, ग्वालियर नगर, डिंडोरी, दमोह, सागर, दतिया, सिंगरौली, बालाघाट, अनूपपुर और सागर ग्रामीण में जिला निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हुई। प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर की अनुमति से जिला अध्यक्षों का ऐलान भारतीय जनता पार्टी से कर दिया है।

बता दें कि बीजेपी एमपी में 62 जिलाध्यक्षों के नाम घोषित करने वाला है। 13 जनवरी को 18 जिलों के अध्यक्ष घोषित किए गए हैं। इससे पहले ही उज्जैन और विदिशा के अध्यक्ष घोषित कर दिए गए थे। इसी के साथ राज्य में अब तक 32 जिलाध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है।

जबलपुर नगर की कमान रत्नेश सोनकर को मिली (MP BJP News)

ग्वालियर नगर की कमान जयप्रकाश राजोरिया को सौंपी गई है। कटनी का जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी को बनाया गया है। जबलपुर नगर जिलाध्यक्ष रत्नेश सोनकर होंगे। शाजापुर बीजेपी अध्यक्ष रवि पांडे को बनाया गया है।

अन्य जिलों के जिलाध्यक्षों के नाम (MP News Today)

डिंडोरी से चमरु नेताम, दतिया से रघुवीर शरण कुशवाहा, दमोह से शयन शिवहरे और सागर से सागर से श्याम तिवारी को बीजेपी ने जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी हैं। सिंगरौली जिलाध्यक्ष सुंदर शाह होंगे। बालाघाट की कमान रामकिशोर काँवरे को सौंपी गई है। अनूपपुर से हीरा सिंह श्याम और सागर ग्रामीण से रानी पटैल कुशवाहा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

बीजेपी जिलाध्यक्षों की पूरी लिस्ट  

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews