“नाथ” ने “शिव” से कहा- मजदूरों की सूची उपलब्ध कराएं

Nath-shifts-proposed-Israel-farm-centres-to-constituency

भोपाल।

केंद्र सरकार(central government) के निर्देशों के बाद भी लगातार मजदूरों से वसूले जा रहे हैं रेल(train) एवं बस किराए(bus fare) को लेकर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस अध्यक्ष(congress president) सोनिया गांधी(sonia gandhi) के ऐलान करने के बाद की मजदूरों के यात्रा का खर्चा कांग्रेस की प्रदेश इकाई वहन करेगी। मध्यप्रदेश कांग्रेस(MP Congress) लगातार इस मामले पर सरकार को घेर रही है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ(kamalnath) ने शिवराज सिंह चौहान(shivraj singh chouhan) को पत्र लिख उन सभी मजदूरों की सूची मांगी है। जिनसे किराया वसूला गया है। पूर्व मुख्यमंत्री नाथ का कहना है कि उनका खर्चा कांग्रेस की प्रदेश इकाई वहन करेगी।

दरअसल गुरुवार को पत्र लिखकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि कोरोनाकाल में प्रदेशवासियों के अन्य जिले एवं शहरों में फंसे होने के कारण उनके परिवार में भय का माहौल है। ऐसे में केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद लोग अपने घर वापस आ रहे हैं। लेकिन ऐसे संवेदनशील समय में सरकार द्वारा असहाय व्यक्तियों से परिवहन के नाम पर किराया वसूला जाना एक असंवेदनशीलता का परिचय देता है। नाथ ने लिखा है कि कांग्रेस एक संवेदनशील पार्टी है और अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्णय के बाद अन्य जगह से वापस आ रहे हैं प्रदेशवासियों के परिवहन यात्रा के खर्च की व्यवस्था प्रदेश की कांग्रेस इकाई करेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री नाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उन सभी व्यक्तियों की सूची मांगी है जो प्रदेश के अन्य जिलों में फंसे हुए हैं और अपने घर वापस जाना चाहते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि सरकार ऐसे लोगों की सूची उन्हें तुरंत उपलब्ध कराएं ताकि उनके लिए उचित व्यवस्था की जा सके।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews