“नाथ” ने “शिव” को लिखा पत्र, बुनकरों के लिए की ये मांग

kamalnath-said-I-need-a-certificate-of-farmers-but-not-the-Shivraj

भोपाल।

प्रदेश में महामारी के संकटकाल में किसानों व मजदूरों के हक में आवाज उठाने के बाद अब एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री(former chiefminister) एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ(kamalnath) ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(CM Shivraj singh chouhan) को पत्र लिखा है। अपने पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मध्यप्रदेश(madhya pradesh) के बुनकरों को तत्काल एकमुश्त राहत पैकेज स्वीकृत करने का आग्रह किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने पत्र में लिखा है कि वर्तमान समय में मध्य प्रदेश के सभी बुनकरों के व्यवसाय पर लॉकडाउन(lockdown) के कारण बहुत बुरा असर पड़ा है। एक और जहां बुनकर को बुनाई के लिए धागों की आपूर्ति रुकी हुई है। वहीं दूसरी और बुनकरों कहां तैयार माल रखा हुआ है जिसका कोई खरीदार नहीं है। आवागमन प्रतिबंधित होने के कारण बुनकरों का माल बाहर नहीं जा पा रहा है। वहीं सरकारी निगम द्वारा भी उनके माल को नहीं खरीदा जा रहा है जिसे बुनकरों(weavers) के जीवन यापन पर गहरा असर पड़ रहा है।उनके सामने रोजी रोटी के शंकर जी आ खड़े हुए हैं सरकार द्वारा इसके लिए कोई आर्थिक पैकेज है सहायता का कोई प्रावधान भी अब तक नहीं किया गया है जबकि बुनकर न्यूनतम आय वर्ग के सदस्यों में है।

इसी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम चौहान(CM chouhan) से आग्रह किया है कि प्रदेश के बुनकरों के लिए तत्काल एकमुश्त राहत पैकेज स्वीकृत किया जाए। व्यवसाय के लिए कच्ची सामग्री उपलब्ध कराई जाए। जिसे कार्य प्रारंभ किया जा सके। साथ ही निर्मित उत्पाद के विक्रय की व्यवस्था शासन द्वारा कराई जाए। ताकि बुनकरों का जीवन यापन सुचारू रूप से चल सके।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews