नाथ की ट्वीट अपील, कहा – दोषियों पर सख्त कार्रवाई के साथ किसानों को मिले मुआवजा

नाथ की ट्वीट अपील, कहा – दोषियों पर सख्त कार्रवाई के साथ किसानों को मिले मुआवजा

सिंगरौली।

सिंगरौली में रिलायंस का ऐश डैम टूट गया है। जिसके बाद इस हादसे में एक महिला की मौत के साथ 4 लोग अभी भी लापता हैं। ऐश डैम के टूटने में रिलायंस की लापरवाही मानी जा रही है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। वहीं उन्होंने किसानों को हुए हानियों की भरपाई के लिए मुआवजे की भी अपील की है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने देर रात ट्वीट करते हुए कहा कि सिंगरौली जिले में रिलायंस के ऐश डैम टूटने से आसपास के गांव एवम् बड़ी संख्या में किसान भाई प्रभावित हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी फसलें चौपट हो गई है। उनके घर -मकानों में मलवा भर गया है। ऐसी स्थिति में सरकार तत्काल किसान भाइयों के नुकसान की भरपाई की व्यवस्था करें। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री नाथ ने सरकार से अपील की है कि इस पूरे मामले की कड़ी जांच हो। और इसमें जिसके भी लापरवाही व दोष सामने आए, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

दरअसल शुक्रवार को सिंगरौली में रिलायंस द्वारा निर्मित ऐश डैम टूटने से भारी तबाही हो गई है। जिसमें एक महिला की मौत के साथ 4 लोग लापता बताए जा रहे हैं। डैम टूटने के बाद आसपास के लोगों को काफी तबाही उठानी पड़ी है। लोगों के घरों में मलबे भरने के साथ-साथ कई मवेशी भी बह गए हैं। जिसके पास जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। बता दे कि कुछ ही महीने में सिंगरौली जिले में डैम टूटने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले सिंगरौली में एस्सार और एनटीपीसी के डैम टूटे थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews