देश भर में आज से मनाया जाएगा ‘टीका उत्सव’, पीएम मोदी ने की इन 4 चीजों की अपील

देश भर में आज से मनाया जाएगा ‘टीका उत्सव’, पीएम मोदी ने की इन 4 चीजों की अपील

pm modi

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश (nation) में आज से 4 दिन तक टीका उत्सव मनाया जाएगा। देश भर में कोरोना (corona) की मार तेज़ होती जा रही है। कोरोना रिटर्न्स (corona returns) ने देश को बुरी तरह से जकड़ रखा है। ऐसे में मात्र एक कारगर इलाज ‘वैक्सिनेशन’ (vaccination) ही नज़र आता है। इसी को ध्यान में रखते हुए आज से देश भर में ‘टीका उत्सव’ (tika utsav) मनाया जाएगा जिसका लक्ष्य देश भर के ज़्यादा से ज़्यादा पात्र लोगों को टीका लगवाने का होगा। यह टीका उत्सव आज 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती से शुरू होगा और 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती तक चलेगा। पीएम मोदी (pm modi) ने इस उत्सव को लेकर देशवासियों से खास अपील की है।

यह भी पढ़ें… मोदी सरकार ने मध्य प्रदेश को दिया बड़ा तोहफा, 726 करोड़ के प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

टीका उत्सव

पीएम मोदी ने अपील करते हुए कहा कि आज से हम देश में ‘टीका उत्सव’ शुरू करने जा रहे हैं। मैं देशवासियों से 4 चीजों का पालन करने की अपील करता हूँ- जिन लोगों को टीका लगवाने में मदद की ज़रूरत है, उनकी मदद करें, कोविड के उपचार में लोगों की मदद करें, मास्क पहनें साथ ही इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करें और यदि कही कोई कोविड पॉजिटिव पाया जाता है तो उस क्षेत्र को ‘माइक्रो कंटेन्मेंट ज़ोन’ बनाने की ज़िम्मेदारी स्वयम उठाएं।

यह भी पढ़ें… भोपाल में भी बढेगी लॉकडाउन की अवधि! आज हो सकती है घोषणा

टीका उत्सव मनाने का मुख्य उद्देश्य है कि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को कोविड का टीका लगे। 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक देश के विभिन्न राज्यों में टीका उत्सव मनाया जाएगा। सभी से अपील की गई है कि जितने भी लोग कोविड का टीका लगवाने के पात्र हैं वे अवश्य टीका उत्सव में सम्मिलित होकर टीका लगवाएं। यूपी, बिहार समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री ने भी लोगों से टीका उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में लोगों से टीका लगवाने की अपील की है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews