MP News: CM Rise School पर नई अपडेट, 120 शिक्षकों की पदस्थापना निरस्त, ये निर्देश भी जारी

MP CM RISE SCHOOL

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सीएम राइज योजना (CM RISE SCHOOL) अन्तर्गत चयनित विद्यालयों के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। विभाग ने सभी वर्गों के कुल 120 शिक्षकों की सीएम राइज स्कूलों में पदस्थापना निरस्त कर दी गई है और सभी को उनके मूल स्कूल में वापस भेज दिया गया है।अधिक जानकारी के लिए शिक्षक विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।

यह भी पढ़े.. मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खबर, 31 जुलाई से पहले करें पंजीकरण, खाते में आएगी राशि

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी वर्गों के कुल 120 शिक्षकों की सीएम राइज स्कूलों में पदस्थापना निरस्त कर उन्हें उनके मूल स्कूल में वापस भेज दिया गया है। आदेश में 50 उच्च श्रेणी शिक्षक अथवा माध्यमिक शिक्षक, 62 व्याख्याता अथवा उच्च माध्यमिक शिक्षक, 8 प्राथमिक शिक्षक अथवा सहायक शिक्षक और 2 प्रधान अध्यापक शामिल हैं।

यह भी पढ़े… MP: लाखों पेंशनरों के लिए अपडेट, हर महीने पेंशन में 1200 का नुकसान, जानें कब मिलेगा 31% DR Hike का लाभ?

इस संबंध में ओएल मंडलोई उप सचिव मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के हस्ताक्षर से दिनांक 5 जुलाई 2022 को एक आदेश जारी किया गया है।जिसमें लिखा है कि सीएम राइज योजना अंतर्गत चयनित विद्यालयों में शिक्षकों की पदस्थापना की गई थी। नियुक्त किए गए शिक्षकों के द्वारा प्रस्तुत अभ्यावेदन पर विचार के उपरांत उनकी CM Rise School में की गई पदस्थापना निरस्त करके उन्हें उनकी मूल पदस्थापना वाले स्कूल में यथावत पदस्थ किया जाता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews