NMMSS 2021: राष्ट्रीय मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा स्थगित, अब 15 मई तक होंगे आवेदन

vyapam recruitmemnt

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। छात्रों के लिए एक औऱ बड़ी राहत भरी खबर है। MP BOARD, CBSE, MPPSC, NEET, JEE, और UPSC के बाद अब कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण के कारण राष्ट्रीय मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा 2021( NMMSS Exam 2021) को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है, यह परीक्षा 2 मई 2021 को आयोजित की जानी थी।

दरअसल, ‘राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति (NMMSS)’ के लिए 2 मई 2021 को आयोजित होने वाली चयन परीक्षा’ को कोविड 19 (Coronavirus) की वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा की नवीन तिथि पृथक से घोषित की जाएगी।

यह भी पढ़े.. शिवराज सिंह चौहान बोले- जिलों के पॉजिटिविटी रेट के आधार पर होगी कलेक्टरों की रैंकिंग

राज्य शिक्षा केंद्र के अपर संचालक ओएल मंडलोई ने बताया कि NMMSS परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि पूर्व में 15 अप्रैल थी, जिसे 15 मई 2021 तक बढ़ाया गया है। इच्छुक छात्र एमपी-ऑनलाइन के माध्यम से परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।

गौरतलब है कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार (Ministry of Human Resource Development, Government of India) ने आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2008 में प्रारंभ की है। चयनित विद्यार्थियों (Student) को कक्षा नौवीं से बारहवीं तक प्रतिवर्ष 12 हज़ार रुपये के मान से छात्रवृत्ति (Scholarship) दी जाती है।

यह भी पढ़े.. पीएम किसान सम्मान निधि: किसानों के लिए काम की खबर, जानें कब आएगी 8वीं किस्त

कक्षा 8वीं में अध्यनरत नियमित छात्र, जिन्होंने कक्षा 7वीं में कम से कम ‘सी’ ग्रेड प्राप्त किया है और जिनके अभिभावकों की सकल वार्षिक आय 1 लाख 50 हजार रूपए से अधिक नहीं है, इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह छात्रवृत्ति केवल शासकीय (Government School), शासकीय अनुदान प्राप्त एवं स्थानीय निकायों के विद्यालयों में अध्ययनरत नियमित विद्यार्थियों के लिए है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews