राज्यसभा निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी, 26 मार्च को होगी मतों की गणना

राज्यसभा निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी, 26 मार्च को होगी मतों की गणना

भोपाल. मध्य प्रदेश में सियासी घटनाक्रम के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में राज्यसभा के लिए खाली होने वाली 3 सीटों के के निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी की गई । शुक्रवार को जारी हुई अधिसूचना के साथ ही इन सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। खबर के मुताबिक पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा नहीं भरा है।

जानकारी अनुसार आयोग ने निर्वाचन के लिए प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह को रिटर्निंग ऑफिसर एवं पुनीत कुमार श्रीवास्तव को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति दी गई है। वहीं मतदान विधानसभा भवन के समिति कक्ष दो में संपन्न होगा।

जैसा कि आपको ज्ञात है पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया का राज्यसभा कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो जाएगा। रिक्त होने वाली सीटों के लिए अधिसूचना जारी की गई है।

महत्वपूर्ण तारीखें

राज्यसभा निर्वाचन के लिए नामांकन पत्र भरने की अंतिम तारीख 13 मार्च होगी। नॉमिनेशन के बाद छटनी के लिए 16 मार्च, नाम वापस की आखिरी तारीख 18 मार्च एवं मतदान की तारीख 26 मार्च रखी गई है। बताते चलें की वोटों की गिनती भी 26 मार्च को शाम 5:00 बजे से शुरू होगी।

ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश में राज्यसभा की कुल 11 सीटें हैं जिसमें से 3 पर राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया का कार्यकाल कुछ दिनों में समाप्त होने वाला है।अनुमान लगाया जा रहा है कि वर्तमान में विधायकों की संख्या को देखते हुए इन तीनों सीटों में से एक-एक सीट कांग्रेस और भाजपा के पल्ले में जाएगी और बाकी एक सीट पर दावेदारी की लड़ाई होगी।

पार्टियों के बीच कोई सुगबुगाहट नहीं

सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक अधिसूचना जारी होने के पहले दिन किसी भी पार्टी ने नामांकन पर्चा नहीं भरा है। वहीं राज्यसभा सीट को लेकर दोनों पार्टियों की तरफ से अब तक कोई बयान नहीं आया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews