अब इस दिन होगी 10वीं और 12वीं की बची हुई विषयों की परीक्षाएं

mp

भोपाल।

कोरोना(corona) संकटकाल के बीच लॉकडाउन(lockdown) की वजह से 10वीं एवम् 12वीं के कुछ विषयों की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। जिसके बाद माना जा रहा था कि इन परीक्षाओं(examination) की तिथि मई के दूसरे सप्ताह में शुरू की जा सकती है। लेकिन 17 मई तक लॉक डाउन बढ़ जाने के बाद अब मध्य प्रदेश(madhya pradesh) माध्यमिक शिक्षा मंडल ने लॉकडाउन खत्म होते ही 15 दिन के भीतर बाकी बची परीक्षाएं करवाने के लिए टाइम टेबल जारी करने का ऐलान कर दिया है।

दरअसल 17 मई को लॉकडाउन खत्म होने के 10 दिन के अंदर शेष बची परीक्षाओं को लेकर टाइम टेबल(time table) जारी कर दिया जाएगा। जिसके तुरंत बाद पेपर होते ही उनकी कॉपिया जाँची जाएगी। ताकि जून तक 10वीं एवं 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए जाए। वहीं इससे पहले मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने लॉकटों के दूसरे चरण में 10वीं एवं 12वीं के परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आदेश जारी कर दिए थे। 22 अप्रैल से बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन का काम शुरू किया गया था। शिक्षक घर बैठकर ही गाइड लाइन(guideline) के जरिए उत्तर पुस्तिकाओं की होम वैल्यूएशन(home valuation) कर रहे थे।

बता दे कि 25 मार्च को भारत सरकार द्वारा लॉकडाउन की घोषणा के बाद 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। जिनमें कुछ विषयों की परीक्षाएं अभी बाकी थी। माना जा रहा था कि दूसरे चरण के लॉकडाउन खत्म होते परीक्षाएं पुनः संचालित की जाएगी। किंतु तृतीय चरण के लॉकडाउन बढ़ जाने के बाद मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने ऐलान किया है कि लॉकडाउन के खत्म होते ही 10 दिन के भीतर बची हुई परीक्षाओं को लेकर टाइम टेबल जारी किया जाएगा। जिसके तुरंत बाद बची हुई विषयों की परीक्षाएं संचालित होगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews