अब सोशल मीडिया पर हुआ ट्रेंड…ना राजा, ना व्यापारी, अबकी बार जीतू पटवारी

अब सोशल मीडिया पर हुआ ट्रेंड…ना राजा, ना व्यापारी, अबकी बार जीतू पटवारी

भोपाल।

उपचुनाव (BY Election) से पहले एमपी (MP) में सीएम पद के दावेदारों की होड़ मची है। सभी समर्थकों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय और कमलनाथ के बेटों जयवर्धन और नकुलनाथ (Former Chief Ministers Digvijay and Kamal Nath’s sons Jayawardhan and Nakulnath) को प्रदेश का भावी सीएम बताने की खींचतान चल रही है। वहीँ दूसरी तरफ अब इस मैदान में जीतू पटवारी की भी एंट्री हो गई है। नकुलनाथ के बाद अब सोशल मीडिया पर जीतू पटवारी का नाम आने वाले भावी सीएम के तौर पर ट्रेंड कर रहा है।समर्थकों द्वारा अब जीतू को प्रदेश की कमान सौंपने की मांग उठाई जा रही है।

ट्विटर पर ना राजा ना व्यापारी, अबकी बार जीतू पटवारी…गरीबों का सेवक, मध्यप्रदेश की शान आपका जीतू पटवारी…थर थर कांपे अत्याचारी, अबकी बार जीतू पटवारी जैसे स्लोगन ट्रेंड कर रहे हैं। इससे पहले #NakulNathforCM पुरे देश में ट्रेंड हुआ था।वहीँ जयवर्धन भी भावी सीएम के तौर पर पोस्टरों में नजर आ चुके हैं।जिसके बाद अब जीतू के समर्थकों ने उनके नेतृत्व की घोषणा कर दी है। जिसके साथ ही अब जीतू पटवारी आज ट्विटर की पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहे हैं।खास बात ये है कि जीतू राहुल गांधी के खास माने जाते है।

विरासत में सियासत मिलने के बाद अब कांग्रेस के दो राजकुमारों नकुलनाथ और जयवर्धन ने प्रदेश राजनीति में अपने अपने वर्चस्व की दावेदारी शुरू कर दी है। जिसके बाद ये तय है कि राजनीति में आगे कांग्रेस की राह इतनी आसान नहीं होनी है। वहीँ युवराजों के अपने अपने दलीलों के बीच अबतक कमलनाथ और दिग्विजय जैसे नेताओं की तरफ से कोई बड़ा बयान सामने नहीं आया है। जबकि प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा इस मौके पर नकुलनाथ सहित पुरे कांग्रेस पर तंज कर चुके हैं।

बता दे कि बीते कुछ दिनों से चल रहे घटनाक्रम से एक बात तो साफ हो गयी है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस में अब 2023 की लड़ाई चल रही है। इस घटनाक्रम ने भाजपा को एक बार फिर से चुटकी लेने का मौक़ा दे दिया है। वहीँ अब जीतू के कांग्रेस की तरफ से भावी सीएम की मांग से स्पष्ट है कि आगामी उपचुनाव में कांग्रेस की राह आसान बिलकुल नहीं है।

ट्वीटर पर यूजर्स के ऐसे कमेंट आए सामने

निशा लिखती है “कांग्रेस के पास सबसे खराब समय है जब हार्दिक पटेल हो सकते हैं तो जीतू पटवारी क्यों नहीं”

pkc ने लिखा है मध्यप्रदेश कांग्रेस को बचाना है.. Jitu Patwari को मध्यप्रदेश कांग्रेस का पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाना है !

प्रियंका ने कहा “मध्यप्रदेश कांग्रेस का पूर्णकालिक अध्यक्ष के लिए अगर कोई शख्स पूर्ण योग्य है तो वह है हमारे Jitu Patwari”

कसवा पूनम ने कहा “हम @RahulGandhi जी से जवाब चाहते हैं कि Jitu Patwari जी के कार्यकारी अध्यक्ष रहते प्रदेश का नेतृत्व और कोई कैसे कर सकता है? नकुल नाथ जी को छिंदवाड़ा से आगे कोई जानता तक नहीं। जीतू पटवारी संघर्ष का दूसरा नाम है।”

MP उपचुनाव से पहले चर्चाओं में #NakulNathforCM और ये Viral Video

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews