अब इस कांग्रेस विधायक ने दिया शिवराज सरकार को समर्थन!

अब इस कांग्रेस विधायक ने दिया शिवराज सरकार को समर्थन!

भोपाल।

एमपी में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। अबतक 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके है। सियासी संकट से उभरने के बाद प्रदेश की शिवराज सरकार युद्ध स्तर पर इससे उभरने में जुट गई है। सरकार की इस मुहिम में विपक्ष भी कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रहा है। इसका असर ये हुआ है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अपील के बाद अब कांग्रेस विधायक भी विधायक राहत कोष में सहायता करने के लिए आगे आ रहे है। अब कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी ने विधायक निधि और निजी तौर पर कोरोना से लड़ने के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

दरअसल, छतरपुर से कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी ने कलेक्टर को 5 लाख का चेक दिया है और साथ ही विधायक निधि से राशि देने का पत्र भी सौंपा है। इससे पहले कांग्रेस विधायक संजय सिंह वर्मा ने भी अपने 1 माह का विधायक वेतन इस संक्रमण से लड़ने के लिए प्रशासन के नाम किया है। वहीं भाजपा विधायक मालिनी गौड़ ने भी अपने 1 माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का ऐलान किया है।

गौरतलब हो कि इससे पहले मंगलवार की शाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस संक्रमण से लड़ने के लिए अपने 1 माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया था और साथ ही विधायकों से ऐसा करने की अपील की थी। सीएम चौहान ने अपने सभी विधायकों से अपील करते हुए कहा था कि वे जहां है वहीं पर सुरक्षित रहें घर में रहे और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए प्रदेश की जनता को जागरूक करने का कार्य करते रहें। इस वायरस से लड़ने के लिए मुख्यमंत्री ने अपने 1 माह का वेतन भी मुख्यमंत्री राहत कोष को समर्पित किया था और अन्य विधायकों से भी इसका हिस्सा बनने की अपील की थी। सीएम चौहान ने कहा था कि यह कठिन समय है लेकिन हम सब इस महामारी से लड़का इसको जरुर हरा देंगे। उन्होंने प्रदेश की जनता कोई आश्वासन दिया है कि सभी आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था करके मुख्यमंत्री लोगों तक पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे। इसके लिए लोगों को घर से बाहर निकलने की आवश्यकता नहीं है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews