10वीं और 12वीं विशेष परीक्षा को लेकर बड़ा निर्णय, अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

CBSE

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी व्यावसायिक परीक्षा 2021 की विशेष परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीयन करने की तारीख 15 अगस्त 2021 तक बढ़ाई गई है। इससे पहले यह तिथि 10 अगस्त निर्धारित थी। प्रदेश में अतिवृष्टि होने और ग्वालियर एवं चंबल संभाग में बाढ़ की स्थिति निर्मित होने के कारण यह निर्णय लिया गया है।

School Re-open: स्कूल खुलते ही मचा हड़कंप, 20 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव

बता दें कि माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी व्यावसायिक परीक्षा 2021 के परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थी या जिनका परिणाम अनुपस्थित दर्शाते हुए घोषित किया गया था, ऐसे परीक्षार्थियों के लिए 1 सितंबर से 25 सितंबर 2021 के बीच विशेष परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों को 1 अगस्त से 10 अगस्त 2021 के बीच एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीयन करने की सुविधा प्रदान की गई थी। ये मियाद अब 15 अगस्त तक बढ़ा दी गई है।इसी के साथ विशेष परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन पंजीयन करने वाले छात्र जो किसी कारण से विशेष परीक्षा में सम्मिलित नहीं होना चाहते है, वो 11 से 15 अगस्त 2021 तक एमपी ऑनलाइन के माध्यम से अपना पंजीयन निरस्त भी करा सकते हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews