गांवों में भी फैल रहा कोरोना का प्रकोप, 60 से ज्यादा गांव प्रभावित

गांवों में भी फैल रहा कोरोना का प्रकोप, 60 से ज्यादा गांव प्रभावित

भोपाल

मध्यप्रदेश में धीरे-धीरे कोरोना (corona) का दायरा बढता ही जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार भले ही लॉकडॉउन के तीसरे चरण में आर्थिक गतिविधियों (financial activities) को बढ़ाने की ओर कदम उठा रही हों, लेकिन इस बात को प्रदेश के दृष्टिकोण से अगर देखें तो यह किसी बड़े खतरे को बुलावा देने जैसा है।

दरअसल मध्यप्रदेश में कोरोना (corona) के संक्रमण का फैलाव बढ़ता ही जा रहा है।  प्रदेश के 35 जिलों को इस संक्रमण ने अपनी गिरफ्त में जकड़ लिया है, वहीं प्रदेश के गांव (villages) जो अब तक इस महामारी की मार से बचे हुए थे वो भी इसकी जद में आ रहे हैं। पूरे प्रदेश में 60 से ज्यादा गांव अब तक इसकी चपेट में आ चुके हैं। सरकारी आकंडों (facts) की अगर बात करें तो प्रदेश में 15 अप्रैल तक केवल 26 ही जिले संक्रमित की श्रेणी में थे लेकिन 4 मई आते-आते यह संख्या 35 हो गई है। एक हफ्ते में निवाडी, पन्ना, कटनी, अशोकनगर, सतना, रीवा और डिंडौरी में नए मरीज सामने आने से ग्रीन जोन (green zone) में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को साफ देखा जा सकता हैं। हैरानी की बात यह है यह वो जिले हैं जहां सरकार ने लॉकडाउन में छूट देते हुए आर्थिक गतिविधियों को दुबारा शुरू किया था।

एक तरफ सरकार (government) ये दावा कर रही है कि हम कोरोना (corona) पर काबू पा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ ग्रीन जोन की तरफ बढता संक्रमण सरकार के दांवों को फैल साबित करने के लिए काफी है।

आंकड़ें-
15 अप्रैल तक प्रदेश में थे 741 कोरोना के मरीज
कोरोना से मौत का आकंडा 15 अप्रैल तक 53 था
आज 5 मई को पूरे प्रदेश में 3000 हजार से ज्यादा मरीज हैं
और मरने वालो की संख्यां है पहुंती 157 से ज्यादा

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews