INDORE: डॉक्टर्स के बाद अब पुलिस पर हमला, 5 अरेस्ट, NSA के तहत होगी कार्रवाई

INDORE: डॉक्टर्स के बाद अब पुलिस पर हमला, 5 अरेस्ट, NSA के तहत होगी कार्रवाई

इंदौर।आकाश धोलपुरे।

इंदौर में लॉक डाउन और कर्फ्यू का उलंघन करने वालो को समझाइश देने गए पुलिस जवानों पर चन्दननगर इलाके में पथराव कर दिया गया। जिसके बाद घटना का एक वीडियो सामने आया और पुलिस ने 6 में से 5 लोगो को गिरफ्तार कर उन पर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोरोना संक्रमण मामले में हॉट स्पॉट बन चुके इंदौर में बीते बुधवार को टाटपट्टी बाखल में असामाजिक तत्वों ने स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे डॉक्टर्स पर हमला बोल दिया था वही 7 अप्रैल, मंगलवार को शहर के चन्दननगर में तो पुलिस टीम के जवानों पर पथराव कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक शहर के चन्दननगर क्षेत्र में कल दोपहर को पुलिस जवान लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले लोगो को समझाइश देने पहुंचे थे लेकिन लोगो ने उल्टा पुलिस पर ही पथराव कर मौके से भागने पर मजबूर कर दिया। क्षेत्र के पूर्व पार्षद मोहम्मद मुबारिक खान की माने तो घटना चंदन नगर के चंदू के ऑफिस वाली गली नम्बर 11 की है। पूर्व पार्षद ने पथराव कर हमले की घटना की निंदा कर लोगो के रवैये पर शर्मिंदगी जाहिर की है।

चंदननगर पुलिस ने जब घटना की पड़ताल की तो एक वीडियो सामने आया और इसके बाद पुलिस जांच में पथराव करने वाले 6 में से 5 लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने नासिर, इमरान, सलीम और समीर सहित एक अन्य को पकड़ लिया है जबकि एक और व्यक्ति पकड़ा जाना शेष है। चन्दननगर थाना प्रभारी योगेश सिंह तोमर की माने तो डॉक्टर्स की ही तरह पुलिस भी लोगो की सुरक्षा में लगी है लेकिन कल दोपहर अचानक पुलिस पर हमला हुआ जिसके बाद पुलिस ने 5 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। टीआई ने बताया कि इन लोगो को ऐसी सजा दी जाएगी जो लंबे समय तक सभी को याद रहेगी। मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर पुलिस द्वारा गिरफ्त में आये लोगो पर एनएसए के तहत मामला दर्ज किया गया है साथ ही बलवा, शासकीय कार्य मे बाधा, 353 और डिजास्टर मैनेजमेंट के तहत भी कार्रवाई किया जाना सुनिश्चित किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews