”चम्बल एक्सप्रेस वे” पर गर्माई सियासत, VD बोले- ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’

”चम्बल एक्सप्रेस वे” पर गर्माई सियासत, VD बोले- ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’

भोपाल।

कोरोना संकटकाल के बीच एमपी में सियासी पारा भी हाई हो चला है। उपचुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी में चंबल एक्सप्रेस वे’ को लेकर श्रेय लेने की राजनीति शुरु हो गई है। शिवराज सरकार और सिंधिया पर हमलों के बाद अब बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के पलटवार किया है और कांग्रेस के सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया है।वही उन्होंने ‘चंबल प्रोग्रेस वे’ को केंद्र सरकार की योजना करार दिया है।

दरअसल कांग्रेस और उनके नेता लगातार “चंबल एक्सप्रेस वे” पर शिवराज सरकार को घेर रहे हैं। इस पर अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि पिछली सरकार के कार्यकाल में योजना को सीमित किया गया था। जिसको सरकार के वापस सत्ता में आते ही शुरू किया गया है। वही वीडी ने उपचुनाव की तैयारी को लेकर कहा है कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। तब कोरोना के खतरे के बीच सरकार आइफा में व्यस्त थी। अब वो सरकार हम पर आरोप लगा रही। ये तो उल्टा चोर कोतवाल को डांटें वाली स्थिति हो गयी है।

बता दें कि दो दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj SIngh Chauhan) ने ग्वालियर-चंबल संभाग को बड़ा तोहफा देते हुए ‘चंबल एक्सप्रेस वे’ (Chambal Expressway) को फिर से बनाने का ऐलान किया था।लेकिन विपक्ष के द्वारा इसे चुनावी फैसला बताया गया था। जिसके बाद सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा था कि “पूर्व की कांग्रेस सरकार ने चंबल के विकास, प्रगति और उन्नति को गति देने के लिए बनने वाले ‘चंबल एक्सप्रेस वे’ को ठंडे बस्ते में डाल दिया था, उसे आज मप्र सरकार ने ‘चंबल प्रागेस वे’ के नाम से तुरंत बनाने का निर्णय लिया है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews