शिवपुरी। सिंधिया और कमलनाथ के बीच संबंध सामान्य होने की खबरों के बीच अब सिंधिया समर्थकों ने पोस्टर वार शुरू कर दिया है। शिवपुरी जिले में सिंधिया समर्थक शहर कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेंद्र टेडिया ने पोस्टर लगवाए हैं जिसमें मुख्यमंत्री कमलनाथ से एक पद एक व्यक्ति सिद्धांत का पालन करने का निवेदन किया गया है। पोस्टर में 16 दिसंबर 2018 का एक चित्र लगाया गया है जिसमें कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ कमलनाथ और सिंधिया खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में नीचे लिखा है “माननीय मुख्यमंत्री जी यह छायाचित्र की मर्यादा भूल गए हैं। श्रीमंत सिंधिया से जो कहा उस पर पुनर्विचार करना चाहिए ।लोकतंत्र में अपनी बात रखने से पार्टी मजबूत होती है। एक व्यक्ति एक पद का फार्मूला क्यों याद नहीं आ रहा मध्य प्रदेश की सरकार को।” यानी साफ तौर पर इस पत्र के माध्यम से सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग की गई है ।अब इस तरह के पोस्टर एक बार फिर कमलनाथ और सिंधिया के समर्थकों के बीच कहीं ना कहीं मनमुटाव पैदा करेंगे, इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
अब सिंधिया के समर्थन में पोस्टर वार

ताजा खबरें
View More →इस दिन आएगा CA फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा का रिजल्ट, तारीख घोषित, ICAI ने जारी किया नोटिस मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: भोपाल में CM ने तीन दिवसीय राज्योत्सव का किया शुभारंभ, मेधावी विद्यार्थियों और किसानों को किया सम्मानित ‘मेरी डिक्शनरी में डर नाम का कोई शब्द नहीं’, सीरीज जीतने के बाद बोले गंभीर, आखिरी T20I में हार के बाद पोस्ट पर उठे सवाल एक साल के FD पर मिलेगा 6.75% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने बदली ब्याज दरें, 1 नवंबर से नए रेट लागू रतलाम में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर पहुंची पुलिस, शुरुआती जांच में नहीं मिले सबूत