Poster War: लापता हुई प्रज्ञा ठाकुर, राजधानी में लगी गुमशुदा होने की तस्वीर

Poster War: लापता हुई प्रज्ञा ठाकुर, राजधानी में लगी गुमशुदा होने की तस्वीर

भोपाल।

कोरोना(corona) काल में मध्यप्रदेश(madhyapradesh) में नेताओं को लेकर पोस्टर वॉर(poster war) थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ(kamalnath) और उनके बेटे नकुलनाथ(nakulnath) के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया(jyotiraditya scindia) के लापता होने के पोस्टर(poster) लगे थे। जिसके बाद अब एमपी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर(pragya singh thakur) लापता हो गयी हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि राजधानी के कई स्थानों पर चस्पा हुए पोस्टर ऐसा बता रहे हैं।

दरअसल, राजधानी में जगह-जगह ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं जिनमें सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के लापता होने का दावा किया गया है। भोपाल में कई जगह लगे ये पोस्टर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को लापता बता रहे हैं। पोस्टर में ये भी कहा गया है कि जिले में कोरोना संकट के समय सांसद लापता हो गयी है। वहीँ पोस्टर में लापता कि तलाश लिखते हुए ये भी पूछा जा रहा है कि इस संकट की घड़ी में जब राजधानी की जनता परेशान है। प्रज्ञा सिंह ठाकुर कहाँ लापता हो गयी है। माना जा रहा है कि किसी अज्ञात लोगो ने शहर के कई हिस्सों में प्रज्ञा ठाकुर के गुमशुदा के पोस्टर लगाए हैं।

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब किसी नेता के गुमशुदगी के पोस्टर लगे हैं। इससे पहले कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधीय के गुमशुदा होने के पोस्टर भी प्रदेश में काफी बवाल हो चुके हैं। वहीँ बता दें कि कांग्रेसभी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के गायब होने पर सवाल उठा चुकी है। गौरतलब है कि कोरोना काल में भोपाल सांसद सक्रिय न होना सियासी मुद्दा बन गया है। कांग्रेस ने पूछा था क्या सांसद गुमशुदा हैं। अगर ऐसा है तो उन्हें ढूंढकर लाने या पता बताने वाले को वो इनाम देगी। कांग्रेस नेता रवि सक्सेना ने भोपाल सांसद को ढूंढ कर लाने वाले को 5000 और प्रशस्ति पत्र देने का ऐलान किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews