
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आगामी उपचुनावों (Upcoming By-Election) से पहले एमपी कांग्रेस (MP Congress0 से बड़ी खबर मिल रही है। एमपी कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पद से वरिष्ठ नेता प्रकाश जैन (Prakash Jain) ने इस्तीफा दे दिया है।उनका इस्तीफा पीसीसी चीफ कमलनाथ (Kamal Nath) ने स्वीकार भी कर लिया है।हालांकि जैन उपाध्यक्ष पद पर बने रहेंगे।
यह भी पढ़े.. Good News: मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को जल्द मिलेगी सौगात, सैलरी में आएगा बंपर उछाल
ग्वालियर के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह (Ashok singh) को नए कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। बताया जा रहा है कि प्रकाश जैन ने पारिवारिक कारणों की वजह से इस्तीफा दिया है। पीसीसी चीफ कमलनाथ की अनुशंसा पर अशोक सिंह को नियुक्त किया गया है।उपचुनाव से पहले इस इस्तीफे के कई मायने निकाले जा रहे है।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

