RAID: दो वरिष्ठ IPS के रिश्तेदारों के घर Income Tax की छापेमारी, कई नाम हो सकते हैं उजागर

income tax raid in indore, indore news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त(corruption free) करने की मुहिम तेज हो गई है। इसी तर्ज पर मध्य प्रदेश कैडर के मौजूदा आईपीएस(IPS) के रिश्तेदारों के घर इनकम टैक्स छापेमारी(Income tax raids) की बड़ी खबर सामने आ रही है। इनकम टैक्स विभाग(Income Tax Department) ने प्रदेश के 2 आईपीएस से जुड़े रिश्तेदार राघवेंद्र सिंह तोमर(Raghavendra Singh Tomar) सहित 10 अन्य स्थानों पर छापेमारी की है। यह कार्यवाही भोपाल(bhopal), होशंगाबाद(hoshangabad), इंदौर(indore) में की गई है। वही बिल्डर्स(buiders) के बारे में विस्तृत जानकारी निकाली जा रही है।

दरअसल आईपीएस से जुड़े रिश्तेदार राघवेंद्र सिंह फेथ बिल्डर्स समेत कई फर्म के मालिक हैं।इसके साथ ही वह प्रदेश में ही पदस्थ एक आईपीएस के साले भी हैं। आईटी विभाग को प्रारंभिक जांच में कोरोना काल में सरकार के करीब एक मंत्री के कुछ कंपनियों में बिल्डर की पत्नी एवं परिवार के नाम से भागीदारी में शेयर होने की सूचना प्राप्त हुई है। इसके बाद आईटी विभाग ने बिल्डर और डेवलपर सहित भोपाल के कई ऑफिस, कोलार इलाके की चुना भट्टी,फेथ बिल्डर और राघवेंद्र तोमर के निवास एवं पार्टनर सहित डेढ़ दर्जन से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की है।

मिली जानकारी के मुताबिक आईटी विभाग शादी हॉल किन्नौरी, चिंतामन चौराहा और कोलार में डेढ़ सौ से अधिक अधिकारियों के साथ छापेमारी की है। वहीं आईटी विभाग ने यह भी साफ किया है कि बिल्डर किसी वरिष्ठ अधिकारी के नजदीकी रिश्तेदार हैं। इसके साथ ही कई राजनेताओं से रिश्ते पर भी बड़ा खुलासा हो सकता है। बताया जा रहा है कि भोपाल में ये अब तक की सबसे बड़ी इनकम टैक्स की छापेमारी है। वहीं आईटी विभाग की कार्रवाई जारी है।शाम तक पता चल पाएगा कि अब तक की कार्रवाई में टीम को क्या क्याहाथ लगा है। टीम लगातार दस्तावेज खंगालने में जुटी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews