राज्यसभा चुनाव: बीजेपी उम्मीदवार सिंधिया और सुमेर सिंह के नामांकन स्वीकृत, कांग्रेस की आपत्ति खारिज

राज्यसभा चुनाव: बीजेपी उम्मीदवार सिंधिया और सुमेर सिंह के नामांकन स्वीकृत, कांग्रेस की आपत्ति खारिज

भोपाल।

सियासी हलचल के बीच भाजपा राज्य सभा उम्मीदवार को राहत देते हुए विधानसभा सचिवालय ने भाजपा राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और डॉ सुमेर सिंह सोलंकी के नामांकन पत्र को मंजूरी दे दी है। सोमवार को बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी के खिलाफ कांग्रेस ने मामला छुपाने एवं गलत तरीके से नामांकन पत्र दाखिल करने की बात करते हुए विधानसभा सचिवालय से नामांकन पत्र निरस्त करने की मांग की थी लेकिन कांग्रेस की याचिका रिटर्निग आफिसर ने खारिज कर दी है।

बताते चलें कि सोमवार को कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया के साथ भाजपा की तरफ से नेता रंजना बघेल के नामांकन पत्र को स्वीकृति मिल गई थी। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी पर आरोप लगाते हुए उनके नामांकन को निरस्त करने की मांग की थी। कांग्रेस का कहना था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ जमीन विवाद के कई मामलों के साथ कई अपराधिक मामले भी दर्ज है जिसकी जानकारी उन्होंने नामांकन पत्र में दाखिल नहीं की है। वही सुमेर सिंह सोलंकी ने  शासकीय कार्य में रहते हुए नामांकन पत्र दाखिल किया था जो कि उचित नहीं था। इस बात को गंभीरता से लेते हुए इन दोनों के नामांकन को रद्द किया जाना चाहिए। लेकिन सिंधिया और सुमेर  सिंह के नामांकन स्वीकृत होने के बाद अब कांग्रेस को बड़ी राहत मिली है

गौरतलब हो कि 26 मार्च को प्रदेश की राज्यसभा की 3 सीटों पर चुनाव होना है। जिसके लिए कांग्रेस की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अलावा फूल सिंह बरैया ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं भाजपा ने अपने 3 उम्मीदवार चुनाव में उतारे हैं। जिसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा प्रोफेसर सुमेर सिंह सोलंकी एवं भाजपा नेता रंजना बघेल शामिल है। कांग्रेस और बीजेपी की तरफ से एक-एक सीट पर दोनों की जीत तय हैं किन्तु देखना दिलचस्प है कि तीसरी सीट आखिर किसके हिस्से जाती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews