लॉकडाउन के चलते अधर में लटका कर्मचारियों का वेतन

Employees'-organization-will-protest-again-in-the-madhya-pradesh-

भोपाल।

देशव्यापी लॉकडाउन के बीच एक तरफ जहाँ प्रदेश सरकार हर तबके को राहत देते हुए बड़ी बड़ी घोषणा कर रही है। वहीँ दूसरी तरफ एक कर्मचारी वर्ग को 13 महीने से वेतन नहीं मिला है। इसी बीच सड़क परिवहन कर्मचारी अधिकारी उत्थान समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा ने 13 माह के बकाये वेतन को लेकर प्रबंध निर्देशक, मध्य प्रदेश सड़क परिवहन निगम मुख्यालय, भोपाल को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने मांग की है कि लंबित वेतन का जल्द से जल्द भुगतान किया जाए।

अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा ने पत्र में कहा है कि मध्य प्रदेश सड़क परिवहन निगम भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर इकाई के कार्यरत 216 कर्मचारियों को अप्रैल 2019 से आज दिनांक तक 13 माह पूर्ण होने उपरांत भी वेतन भुगतान नहीं किया गया। इस संबंध में हर स्तर पर आवेदन निवेदन उचित माध्यम से उचित कार्रवाई की जाती रही और वेतन भुगतान का आश्वासन भी प्राप्त हुआ। इसी बीच कोरोना वायरस महामारी के चलते देश प्रदेश के साथ सड़क परिवहन निगम के कार्यालय भी लाकडाउन के कारण से बंद कर दिए गए।

जिसके कारण से वेतन संबंधी कार्रवाई पर पूर्ण विराम लग गया। इसके बावजूद भी निरंतर निगम प्रबंधन के जिम्मेदारों को वस्स्थिति से अवगत कराया जाता रहा और वेतन की समस्या के निदान हेतु प्रार्थना की जाती रही। 13 माह का समय बहुत लंबा समय होता है। विपदा की घड़ी में कर्मचारियों उनके परिवार की आर्थिक पीड़ा असहायनिय हो चुकी। वर्तमान स्थिति में सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक का दायित्व आपके पास होने से आपसे बहुत उम्मीद है, ऐसे में अध्यक्ष ने मांग की है कि वेतन का जल्द से जल्द भुगतान किया जाए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews