आज कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगें सिंधिया, इन मुद्दों पर रहेगा फोकस

आज कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगें सिंधिया, इन मुद्दों पर रहेगा फोकस

भोपाल।
डिनर डिप्लोमेसी चर्चाओं के बाद आज शुक्रवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया
पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। सिंधिया ने विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं से युवा संवाद किया था।अब कांग्रेस सरकार के एक साल होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया साल 2020 में कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।इसके पहले वे प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पी सी शर्मा के निवास पर पहुंचकर उनके बड़े भाई के निधन के चलते शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

सिंधिया के इस संवाद में ग्वालियर-चंबल संभाग के साथ ही प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। संवाद के दौरान कार्यकर्ताओं की समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा होगी। अगर कोई मंत्री या किसी विभाग के अधिकारी कार्यकर्ताओं की नहीं सुन रहे हैं या काम अटके हुए हैं तो उन पर भी बात होगी।कार्यकर्ताओं औऱ युवाओं से आगे के विजन को लेकर भी सीधा संवाद होगा. सिंधिया ने विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं से संवाद किया था। अब कांग्रेस सरकार के एक साल होने के बाद सिंधिया साल 2020 में कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। इसको लेकर भी सियासी गलियारों में अलग अलग तरह की चर्चाएं है।

मन की बात कार्यक्रम में सिंधिया समर्थक सारे मंत्री भी मौजूद रहेंगे.परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी, श्रम मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट मौजूद रहेंगे। सिंधिया इसके बाद विदिशा जिला मुख्यालय रवाना हो जाएंगे, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद चंदेरी पहुंचकर रात्रि विश्राम वहीं करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews