सिंधिया का बड़ा बयान- मध्यप्रदेश में हुई जनता की जीत

ज्योतिरादित्य सिंधिया

भोपाल।फ्लोर टेस्ट से पहले कमलनाथ सरकार ने हार मान ली और सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि नई सरकार बनने तक वे प्रदेश में कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर काम करते रहेंगे। इसी बीच प्रतिक्रियाओं का दौर तेजी से चल पड़ा है। इसी बीच राज्यसभा उम्मीदवार और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान सामने आया है।सिंधिया ने चुप्पी तोड़ते हुए  ट्वीट कर कहा है कि मध्यप्रदेश में आज आम जनता की जीत हुई है। सत्यमेव जयते।

सिंधिया ने ट्वीट कर कहा है कि मध्य प्रदेश में आज जनता की जीत हुई है। उन्होंने कमलनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीति को जन सेवा का माध्यम आना चाहिए किंतु प्रदेश सरकार इस विचारधारा से भटक गई थी। आज एक बार राजनीति में पुनः सच्चाई की जीत हुई है। सत्य हमेशा विजय होता है।इससे पहले उन्होंने गुरुवार रात ट्वीट कर लिखा था कि मध्यप्रदेश में लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए आज माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गए फैसले का स्वागत करता हूँ।

गौरतलब हो कि शुक्रवार को विधानसभा में बहुमत परीक्षण से पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पत्रकार वार्ता में अपने इस्तीफे का ऐलानकर दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। वहां वह राज्यपाल लालजी टंडन को अपना इस्तीफा सौंपेंगे।इसी के साथ विपक्ष में बैठी बीजेपी रणनीति तैयार करने में जुट चुकी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews