Shivraj Cabinet: नहीं सुलझा विभाग बंटवारे का पेंच, शिवराज की कैबिनेट बैठक निरस्त

Shivraj Cabinet: नहीं सुलझा विभाग बंटवारे का पेंच, शिवराज की कैबिनेट बैठक निरस्त

भोपाल।

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) में शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार(shivraj cabinet expansion) के बाद के 5 दिन से अधिक बीत चुके हैं पर अभी तक मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा नहीं हो पाया है। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(CM Shivraj singh chouhan) ने संकेत दिए थे कि गुरुवार तक मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो जाएगा। लेकिन विभागों के बंटवारे का पेंच अब तक शिवराज सरकार के लिए अनसुलझा है। इसी बीच गुरुवार को होने वाली कैबिनेट बैठक(cabinet meeting) को भी निरस्त कर दिया गया है।

बता दें कि सीएम चौहान ने गुरुवार सुबह 10:30 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई थी लेकिन फिर समय को बदलकर कैबिनेट बैठक गुरुवार की शाम 5:00 बजे कर दी गई थी। अब आ रही सूचना के मुताबिक विभागों के बंटवारे पर सस्पेंस बरकरार है। इसी बीच शिवराज सरकार की कैबिनेट बैठक को भी निरस्त कर दिया गया है।

बता दें कि इससे पहले मंगलवार को दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि 1 दिन के वर्कआउट के बाद व जल्द विभाग का बंटवारा करेंगे। वहीं मंगलवार से पहले 2 दिन दिल्ली में आलाकमान के साथ चले मंथन में भी विभागों के वितरण पर स्पष्ट सहमति पर संशय बरकरार है। एक तरफ जहां प्रदेश में विभाग वितरण को लेकर खींचतान के हालात हैं वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के बयान के बावजूद विभाग के बटवारा ना होना भी काफी कुछ संकेत कर रहा है। इससे पहले भाजपा के मंत्री भी खुलकर कुछ कहने से बच रहे हैं। बीजेपी मंत्रियों का लगातार कहना है कि भाजपा कोई परिवार नहीं बल्कि एक बड़ा समूह है। जहां लोगों से सलाह मशवरा करने में वक्त लगता है। जल्द ही विभाग के बंटवारे का फैसला हो ही जाना है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews